15 मार्च से LPG सिलेंडर यूज़र्स के लिए बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन (KYC) अनिवार्य कर दिया गया है। KYC पूरा न होने पर सब्सिडी और सेवाएं नहीं मिलेंगी। यह प्रक्रिया गैस कंपनी के ऐप और FaceRD ऐप से घर बैठे पूरी की जा सकती है।

नई दिल्ली: अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे तनाव की वजह से देश में कुकिंग गैस की सप्लाई पर असर पड़ रहा है। इसी बीच, केंद्र सरकार ने 15 मार्च से LPG सिलेंडर इस्तेमाल करने वालों के लिए बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन या KYC को अनिवार्य कर दिया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने बताया है कि इसके बाद सिर्फ उन्हीं ग्राहकों को LPG सेवाएं और सब्सिडी मिलेगी, जिनका KYC पूरा होगा। मंत्रालय ने ग्राहकों को जानकारी दी है कि यह KYC प्रोसेस संबंधित गैस डिस्ट्रिब्यूशन कंपनी के ऐप के ज़रिए घर बैठे ही आसानी से पूरा किया जा सकता है। इसके लिए आधार कार्ड और FaceRD ऐप का इस्तेमाल करना होगा।

केंद्र का यह नया नियम देश की प्रमुख सरकारी तेल कंपनियों— इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन, भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) के ग्राहकों पर लागू होगा।

KYC प्रोसेस ऐसे पूरा करें

  • 1. सरकारी नोटिस में दिए गए QR कोड को स्कैन करें या ऑफिशियल लिंक https://www.pmuy.gov.in/e&kyc.html के ज़रिए KYC प्रोसेस पूरा कर सकते हैं।
  • 2. इसके बाद, Aadhaar FaceRD ऐप के साथ अपनी तेल सप्लाई कंपनी का मोबाइल ऐप (IOCL, BPCL या HPCL) डाउनलोड करें।
  • 3. कंपनी के ऐप में दिए गए निर्देशों का पालन करें और Aadhaar FaceRD ऐप का इस्तेमाल करके अपना चेहरा स्कैन करें। इससे आपका बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन हो जाएगा।
  • 4. इस प्रोसेस के बाद आपका KYC वेरिफिकेशन पूरा हो जाएगा।