LPG Cylinder Price : पाकिस्तान से अमेरिका तक में कितने में मिलता है एक एलपीजी गैस सिलेंडर? दुनिया भर से भारत में क्यों अलग हैं एलपीजी गैस के दाम? 942 रुपये में मिल रहा सिलेंडर, लेकिन असली कीमत कितनी है?
LPG Cylinder Real Cost : एक बार फिर हर घर की रसोई में महंगाई की मार पड़ी है। यानि एलपीजी गैस सिलेंडर के 29 रुपए महंगा हो गया है। अब दिल्ली में गैस सिलेंडर ₹913 की जगह ₹942 में मिलेगा। बढ़ी हुई नई दरें आज रात 12 बजे से लागू भी हो गईं हैं। बताया जा रहा है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार और पश्चिम एशिया के संकट के कारण भारत सरकार ने यह फैसला लया है। तो आइए जानते हैं भारत के पड़ोसी देश खासकर पाकिस्तान और अमेरिका में एसपीजी गैस सिलेंडर कितने में मिलता है?

भारत के पड़ोसी देशों में कितने में मिलता LPG सिलेंडर?
- भारत में सिलेंडर की कीमतें पड़ोसी देशों से काफी कम हैं।
- पाकिस्तान में एक सिलेंडर 1,046 रुपए में मिलता है।
- वहीं नेपाल में लोगों को एक सिलेंडर के लिए 1,207 रुपये देने पड़ते हैं।
- बांग्लादेश में 1,225 रुपये चुकाने पड़ते हैं।,
- भारत के पड़ोसी देश श्रीलंका की बात करें तो वहां पर एक सिलेंडर 1,241 रुपये में मिलता है।
- दुनिया के सबसे अमीर देश कहे जाने वाले अमेरिका में एक सिलेंडर की कीमत 1,755 रुपये है।
- ऑस्ट्रेलिया में 1,765 रुपये एक सिलेंडर के चुकाने पड़ते हैं।
- वहीं कनाडा में एलपीजी सबसे महंगी है। जहां एक सिलेडंर के लिए लोगों को 2,411 रुपये देने पड़ते हैं।
गैस सिलेंडर की असली कीमत चौंकाने वाली
भारत सरकार और तेल कंपनियों की तरफ से कहा जा रहा है कि अभी कंपनी और सरकार को एक सिलेंडर पर करीब 700 रुपए का घाटा हो रहा है। जानकारों का कहना है कि आप तक पहुंचाने की असली लागत अब 1600 रुपये से भी ज़्यादा हो गई है। लेकिन लोगों को महंगा ना लगे इसके लिए सरकारी तेल कंपनियां हर सिलेंडर पर करीब 700 रुपये का घाटा खुद उठा रही हैं।


