MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • News
  • पति का कत्ल कर बीवी ने किया 16 श्रंगार, फिर बीयर पीकर कर बैठी शर्मनाक कांड?

पति का कत्ल कर बीवी ने किया 16 श्रंगार, फिर बीयर पीकर कर बैठी शर्मनाक कांड?

Reelbaj Biwi : मध्‍य प्रदेश के झाबुआ से पुलिस ने एक ऐसी महिला को गिरफ्तार किया है, जिसने रील बनाने के चक्कर में पति की हत्या कर दी। इसके बाद पति की लाश के  पास खड़े होकर मेकअप किया और बीयर पीकर डांस भी किया।

3 Min read
Author : Arvind Raghuwanshi
Published : Feb 03 2026, 03:27 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
Image Credit : Asianet News

मध्‍य प्रदेश के झाबुआ में रीलबाज बीवी

मध्‍य प्रदेश के झाबुआ में रील बनाने से रोकने पर पत्नी ने की पति की हत्या के मामले में एक चौंकाने वाले खुलासा हुआ है। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि महिला ने पति का मर्डर करने के बाद पहले जमकर बीयर पी और मेकअप किया। इतना ही नहीं पति ने जो नई साड़ी दिलाई थी वह पहनी और सैंकड़ों लोगों के सामने जमकर डीजे पर डांस भी किया। इतना ही नहीं वीडियो बनाकर इसे सोशल मीडिया पर भी पोस्ट किया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25
Image Credit : Social Media

रील के चक्कर में कातिल बनी बीवी

दरअसल, पूरा मामला उस वक्त सामने आया, जब पुलिस को 28 जनवरी को सूचना मिली की 25 वर्षीय कैलाश पिता रायचंद माल का शव उसके घर में संदिग्ध हालत में पड़ा है। जिसकी हत्या एक रात पहले उसकी पत्नी ने एक शादी समारोह से लौटने के बाद कर दी थी। क्योंकि पत्नी फंक्शन में डांस कर रील बना रही थी, लेकिन पति ने उसे ऐसा करने से मना कर कर दिया और घर लेकर आ गया।

Related Articles

Related image1
2 खूंखार कातिलों को जेल में हुआ प्यार: 5 हत्या कर चुके किलर की दुल्हन बनी कातिल हसीना
Related image2
नाबालिग कातिल बीवी, उम्र छोटी..लेकिन दिमाग खतरनाक, YouTube देखकर पति को मार डाला
35
Image Credit : X

मोबाइल पर सर्च किया था मर्डर का तरीका 

शादी समारोह से लौटने के बाद कैलाश घर आकर सो गया। लेकिन पत्नी जाग रही थी क्योंकि वो उसकी हत्या करने का प्लान कर रही थी। इसके लिए उसने मोबाइल पर मर्डर करने का तरीका भी सर्च किया था। आखिर में पति ने जो साफा (पगड़ी) पहनी थी, उसी को रस्सी बनाकर गला घोंट दिया। इसके बाद लाश को बेड पर लिटा दिया। ताकि लोगों को लगे कि वह सो रहा है।

45
Image Credit : Getty

पति की लाश के पास खड़े होकर किया मेकअप

हत्या के अगले दिन 28 जनवरी को कैलाश के परिवार में चाचा थावर सिंह माल के बेटे बंटी की शादी थी। सभी लोग बारात में जाने की तैयारियां कर रहे थे। इधर बेडरूम में लाश पड़ी थी और वहीं खड़े होकर श्रृंगार कर रही थी। बताया जाता है कि उसने साड़ी पहनाने के लिए भतीजी को बुलाया था, जब उसने पूछा चाचा कहां तो कहने लगी वो रात को देर से सोए हैं, इसलिए जगाने से मना किया है। उनकी थोड़ी तबीयत खराब है।

55
Image Credit : X

झाबुआ एसपी बताया पूरा मामला

मामले की जांच कर रहे झाबुआ एसपी डॉ. शिवदयाल सिंह ने बताया कि शव उठाने मौके पर पहुंची पुलिस को शुरुआती जांच में मामला संदिग्ध लगा था। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि कैलाश की गला घुटने से हत्या हुई है। जब सख्ती से महिला से पूछताछ की तो उसने सारा जुर्म कबूल कर लिया। बता दें कि दोनों की शादी एक साल पहले जुलाई महीने में हुई थी।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AR
Arvind Raghuwanshi
अरविंद रघुवंशी। 2012 से पत्रकारिता जगत में कार्यरत हैं, 13 साल का अनुभव। 2019 से एशियानेट न्यूज हिंदी में बतौर सीनियर चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। हाइपर लोकल या कह लें स्टेट टीम को ये लीड कर रहे हैं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म (MJ) किया है। नेशनल, पॉलिटिक्स, क्राइम और फीचर स्टोरीज में लिखना पसंद है। दैनिक भास्कर के डिजिटल विंग, राजस्थान पत्रिका, राष्ट्रीय हिंदे मेल जैसे मीडिया संस्थानों में भी ये काम कर चुके हैं।
मध्य प्रदेश अपराध समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
NEET UG Result 2026: 720 में से 715 अंक लाकर इन 2 छात्रों ने रचा इतिहास, 138 ने पार किए 690 अंक!
Recommended image2
एक तरफ US-ईरान में जंग की आहट, दूसरी ओर भारत की ऐतिहासिक छलांग! जानिए आज क्या-क्या हुआ?
Recommended image3
Weather Update 17 july 2026: बिहार-झारखंड में आज कहां होगी झमाझम बारिश? जानिए आपके जिले का पूरा हाल
Recommended image4
Weather Today: दिल्ली-NCR, यूपी, एमपी, राजस्थान और महाराष्ट्र में बदला मौसम, जानें कहां भारी बारिश और कहां बढ़ेगी गर्मी
Recommended image5
Now Playing
India First Hydrogen Train : पटरी पर दौड़ेगी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, जानें क्या-क्या है खास
Related Stories
Recommended image1
2 खूंखार कातिलों को जेल में हुआ प्यार: 5 हत्या कर चुके किलर की दुल्हन बनी कातिल हसीना
Recommended image2
नाबालिग कातिल बीवी, उम्र छोटी..लेकिन दिमाग खतरनाक, YouTube देखकर पति को मार डाला
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved