तमिलनाडु का नया स्थायी DGP किस IPS अधिकारी को नियुक्त किया गया है? महेश कुमार अग्रवाल वर्तमान में किस केंद्रीय सुरक्षा बल में डीजीपी के पद पर तैनात हैं? स्टालिन सरकार द्वारा स्थायी DGP नियुक्ति को लेकर क्या विवाद चल रहा था? महेश कुमार अग्रवाल को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए कौन-कौन से सम्मान मिल चुके हैं?

चेन्नई: तमिलनाडु को आखिरकार अपना स्थायी पुलिस महानिदेशक (DGP) मिल गया है। 1994 बैच के IPS अधिकारी महेश कुमार अग्रवाल को राज्य का नया पुलिस चीफ बनाया गया है। अग्रवाल फिलहाल दिल्ली में सीमा सुरक्षा बल (BSF) के डीजीपी हैं। इसके साथ ही वह कोलकाता स्थित BSF की ईस्टर्न कमांड के स्पेशल डायरेक्टर जनरल का अतिरिक्त चार्ज भी संभाल रहे थे। UPSC की तीन सदस्यों वाली पैनल ने उनके नाम पर मुहर लगाई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बता दें कि स्टालिन सरकार ने अब तक स्थायी डीजीपी की नियुक्ति नहीं की थी। एक्टिंग डीजीपी की नियुक्ति को लेकर सुप्रीम कोर्ट में एक मामला भी चल रहा है। DMK सरकार डीजीपी की नियुक्ति को राज्यों के अधिकार से जुड़ा मामला मानती रही है।

महेश अग्रवाल तमिलनाडु कैडर के सबसे सीनियर अधिकारियों में से एक हैं। हाल ही में केंद्र सरकार ने उन्हें डायरेक्टर जनरल (DGP रैंक) के पद पर प्रमोट किया था। इससे पहले वह तमिलनाडु में चेन्नई सिटी पुलिस कमिश्नर समेत कई अहम पदों पर रह चुके हैं। उन्होंने चेन्नई शहर में कानून-व्यवस्था के अलावा, आर्म्ड पुलिस के डायरेक्टर जनरल और क्राइम ब्रांच CID के स्पेशल डायरेक्टर जनरल जैसे पद भी संभाले हैं।

महेश कुमार उस एक्सपर्ट टीम का भी हिस्सा थे, जिसने तमिलनाडु में पुलिस सुधारों के लिए बने पांचवें पुलिस आयोग की फाइनल रिपोर्ट तैयार कर सरकार को सौंपी थी। उनके शानदार काम के लिए उन्हें विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पदक से भी सम्मानित किया जा चुका है।