MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • News
  • TMC आईटी सेल इंचार्ज के घर ईडी के छापे से बौखलाईं ममता बनर्जी, अमित शाह पर की ओछी टिप्पणी

TMC आईटी सेल इंचार्ज के घर ईडी के छापे से बौखलाईं ममता बनर्जी, अमित शाह पर की ओछी टिप्पणी

कोलकाता। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 8 जनवरी को मनी लॉन्ड्रिंग केस में पॉलिटिकल कंसल्टेंट फर्म I-PAC के ऑफिस और उसके डायरेक्टर प्रतीक जैन के घर छापेमारी की। ईडी का आरोप है कि रेड के दौरान ममता बनर्जी एक लैपटॉप, फोन और कई डॉक्यूमेंट्स लेकर बाहर निकलीं। 

3 Min read
Author : Ganesh Mishra
Published : Jan 08 2026, 04:43 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
Image Credit : ANI

TMC के आईटी सेल हेड भी हैं प्रतीक जैन

बता दें कि ईडी ने पश्चिम बंगाल में कोलकाता के अलावा 6 और दिल्ली में 4 ठिकानों पर छापेमारी की। कोलकाता में छापेमारी के दौरान प्रतीक घर पर ही मौजूद रहे। प्रतीक जैन ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी के आईटी सेल के हेड भी हैं।

25
Image Credit : ANI

ईडी की रेड के दौरान दस्तावेज छुपाकर बाहर निकलीं ममता बनर्जी

सबसे पहले कोलकाता पुलिस कमिश्नर प्रतीक जैन के घर पहुंचे। कुछ ही देर बाद ममता बनर्जी खुद उनके घर आ गईं। ममता वहां कुछ देर ठहरीं और जब, बाहर निकलीं तो उनके हाथ में एक हरी फाइल थी। बताया जा रहा है कि ममता बनर्जी के हाथ में जो फाइल थी, उसमें लैपटॉप, फोन और कुछ दस्तावेज थे। ममता बनर्जी का आरोप है कि गृहमंत्री मेरी पार्टी के दस्तावेज उठवा रहे हैं। बाद में ममता I-PAC के ऑफिस भी गईं।

Related Articles

Related image1
मुस्लिम विधायक हुमायूं कबीर ने खाई कसम, नई पार्टी बना ममता को करेंगे सत्ता से बेदखल
Related image2
'TMC के गुंडों ने 300 BJP कार्यकर्ताओं का मर्डर किया, ममता की वजह से बंगाल बर्बाद'
35
Image Credit : ANI

ममता ने ईडी की कार्रवाई को राजनीति से प्रेरित बताया

ममता बनर्जी ने कहा, तृणमूल कांग्रेस के आईटी हेड के घर पर ईडी की छापामार कार्रवाई राजनीतिक बदले की भावना से की गई है। चुनाव के नाम पर वे मेरी पार्टी से जुड़ी सारी जानकारी इकट्ठा कर रहे हैं। अगर मैं बीजेपी दफ्तर पर रेड मारूं तो क्या होगा?

45
Image Credit : ANI

हराना ही है, तो हमें लोकतांत्रिक तरीके से हराइए

ममता बनर्जी यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने कहा, क्या ईडी और अमित शाह का काम TMC की हार्ड डिस्क और उम्मीदवारों की लिस्ट जब्त करना है? यह एक घटिया और शरारती गृह मंत्री है, जो देश की सुरक्षा नहीं कर पा रहा है। मेरी पार्टी के सभी डॉक्यूमेंट्स उठाए जा रहे हैं। ममता बनर्जी ने आगे कहा, प्रधानमंत्री जी आप अपने गृह मंत्री को कंट्रोल करें। अगर बीजेपी हमसे नहीं लड़ सकती तो आप बंगाल क्यों आ रहे हैं? हराना ही है, तो हमें लोकतांत्रिक तरीके से हराइए, वरना जनता आपको माफ नहीं करेगी।

55
Image Credit : ANI

ईडी बोली, कोयला तस्करी-मनी लॉन्ड्रिंग में शामिल लोगों को बचा रहीं ममता

वहीं, ईडी ने ममता बनर्जी के सभी आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि वे जांच में बाधा डाल रही हैं। वह पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री होने के नाते ममता बनर्जी कोयला तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग में शामिल लोगों को बचा रही हैं। ED ने साफ कहा, तलाशी सबूतों के आधार पर की गई है न कि किसी राजनीतिक संगठन को टारगेट करने के मकसद से। किसी भी पार्टी ऑफिस की तलाशी नहीं ली गई है। यह तलाशी किसी भी चुनाव से जुड़ी नहीं है बल्कि मनी लॉन्ड्रिंग पर की जा रही रेगुलर कार्रवाई का हिस्सा है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

GM
Ganesh Mishra
गणेश कुमार मिश्रा। 2009 से पत्रकारिता जगत में एक्टिव हैं। इनके पास 16 साल से ज्यादा का अनुभव। जुलाई, 2019 से एशियानेट न्यूज हिंदी में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर काम कर रहे हैं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री ली है। नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिक्स, बिजनेस, एंटरटेनमेंट और फीचर स्टोरीज में काम करना पसंद। ये राज एक्सप्रेस, दैनिक भास्कर, नई दुनिया (जागरण ग्रुप) जैसे मीडिया संस्थानों में डेस्क और रिपोर्टिंग का काम कर चुके हैं।
ममता बनर्जी
पश्चिम बंगाल समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Uttar Pradesh Weather Today: नोएडा में बारिश का अलर्ट, जानिए लखनऊ-प्रयागराज में कैसा रहेगा मौसम?
Recommended image2
US-Iran Tension: तो क्या 10 दिन बाद ईरान पर हमला करेगा अमेरिका, ट्रंप ने क्यों कही 'बुरे नतीजे' वाली बात
Recommended image3
UP RTE Admission 2026-27: 97% बढ़े आवेदन, योगी सरकार की शिक्षा योजना को मिला रिकॉर्ड समर्थन
Recommended image4
Hindu Population: दुनिया के टॉप 6 देश जहां सबसे ज्यादा हिंदू रहते हैं, रैंक में कहां है पाकिस्तान?
Recommended image5
Punjab Crime: 99 साल की बुजुर्ग का मर्डर, लोहे के बक्से में लाश भरकर भागा कातिल
Related Stories
Recommended image1
मुस्लिम विधायक हुमायूं कबीर ने खाई कसम, नई पार्टी बना ममता को करेंगे सत्ता से बेदखल
Recommended image2
'TMC के गुंडों ने 300 BJP कार्यकर्ताओं का मर्डर किया, ममता की वजह से बंगाल बर्बाद'
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved