Mamata Banerjee SIR Protest: दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के लिए जा रहे सीजेपी नेताओं को हिरासत में ले लिया है। इसी बीच ममता बनर्जी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वो मुख्य चुनाव आयुक्त पर तंज कसते हुए 'जॉनी जॉनी' राइम गा रही हैं। ममता 10 अक्टूबर को इस प्रदर्शन में शामिल भी हो सकती हैं।

Mamata Banerjee SIR controversy: दिल्ली के जंतर-मंतर पर 'जंतर-मंतर 2.0' प्रदर्शन होने वाला है। इसमें शामिल होने जा रहे सीजेपी (CJP) पार्टी के कई नेताओं को दिल्ली पुलिस ने एयरपोर्ट पर ही हिरासत में ले लिया। पुलिस ने अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रंका को पकड़ा है। वहीं, प्रकाश राज वहां से निकलने में कामयाब रहे।

इन सबके बीच पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया है। इस वीडियो में वो बच्चों की मशहूर कविता 'जॉनी जॉनी' के जरिए SIR को लेकर तंज कस रही हैं।

'जॉनी जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...'

ममता बनर्जी ने एलकेजी के बच्चों वाली कविता 'जॉनी-जॉनी यस पापा' का इस्तेमाल करके मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधा है। नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की सांसद सुप्रिया सुले ने ममता के इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया है।

सुप्रिया सुले ने इंस्टाग्राम पर भी ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "ममता दीदी हमेशा की तरह शानदार हैं! ये दिल से निकला एक संदेश है। भले ही इसमें थोड़ा मजाक है, लेकिन ये लोकतंत्र को बचाने का सवाल है। लोकतंत्र बचेगा तभी भारत बचेगा।" वीडियो में ममता बनर्जी को मशहूर अंग्रेजी कविता 'जॉनी-जॉनी यस पापा' की लाइनें गाते हुए सुना जा सकता है।

Scroll to load tweet…

जॉनी जॉनी यस पापा,

SIR: नो पापा,

इस्तीफा दो: यस पापा...

इस कविता के जरिए ममता बनर्जी ने SIR प्रक्रिया, मुख्य चुनाव आयुक्त और बीजेपी सरकार के खिलाफ अपना विरोध जताया है।

क्या ममता आज प्रदर्शन में शामिल होंगी?

ममता बनर्जी ने गुरुवार को कोलकाता में कहा था कि वो 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर होने वाले प्रदर्शन में हिस्सा ले सकती हैं। हालांकि, अभी तक इस पर कोई आखिरी फैसला नहीं लिया गया है।