Man Got Dumped After Spending Rs 6 Lakh Viral Story: ‘ग्रीन फ्लैग’ बनने में ₹6 लाख खर्च करने का दावा करने वाला युवक आखिर क्यों डंप हो गया? Reddit पर वायरल पोस्ट में रिश्ते से जुड़ी पूरी कहानी जानिए।
Reddit Viral Story: सोशल मीडिया पर रिश्तों से जुड़ी एक पोस्ट चर्चा में है, जिसमें एक युवक ने दावा किया कि ग्रीन फ्लैग पाने के चक्कर में एक साथ दो महिलाओं को डेट करना और दोनों पर जमकर पैसे खर्च करना आखिरकार उसके लिए भारी पड़ गया। मामला तब बिगड़ा, जब एक जन्मदिन के महंगे गिफ्ट को लेकर कथित तौर पर दोनों के बीच विवाद हो गया। युवक के मुताबिक, बात सिर्फ रिश्ते के टूटने तक नहीं रुकी, बल्कि उसकी कार भी क्षतिग्रस्त कर दी गई। जानिए आखिर क्या है पूरा मामला।
दोनों रिश्तों की कॉलेज में थी चर्चा
Reddit के r/TeenIndia पर शेयर की गई पोस्ट में युवक ने बताया कि वह एक ही समय में दो महिलाओं को डेट कर रहा था। उसका दावा है कि कॉलेज में कई लोगों को इसकी जानकारी थी और उसे लगा कि दोनों महिलाएं भी इस व्यवस्था से परिचित थीं। युवक ने लिखा कि वह दोनों को महंगे रेस्टोरेंट में ले जाता था और हाई-एंड मेकअप व लग्जरी सामान गिफ्ट करता था। पोस्ट के मुताबिक, उसने दोनों रिश्तों पर करीब ₹6 लाख खर्च किए थे।
ये भी पढ़ें- Hamirpur Viral Video: बेटी ने कोर्ट में चुना प्रेमी, भड़की मां ने लड़के के पिता को चप्पलों से पीटा
Coach बैग और Rhode लिप बाम से शुरू हुआ विवाद
कथित तौर पर एक जन्मदिन पर उसने आयशा को Coach का बैग और Rhode का लिप बाम दिया। अगले दिन आयशा ने कॉलेज में ये गिफ्ट दिखाए और युवक की तारीफ की। यहीं से कहानी ने नया मोड़ लिया। युवक का आरोप है कि दूसरी महिला श्रेया नाराज हो गई और उसने कैंपस में बैग फाड़ दिया। पोस्ट में यह भी दावा किया गया कि लिप बाम किसी दूसरे छात्र की प्लेट पर निचोड़ दिया गया।
कार पर भी नुकसान का दावा
युवक ने आगे आरोप लगाया कि विवाद के बाद दोनों महिलाओं ने उसकी कार के शीशे तोड़ दिए और बोनट पर अपशब्द लिख दिया। हालांकि, वायरल पोस्ट में किए गए इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि सामने नहीं आई है। नीचे देखें वायरल रेडिट पोस्ट-
ये भी पढ़ें- Husband Application: अमेरिकी महिला ने पति ढूंढने के लिए निकाला गूगल फॉर्म, आए 241 आवेदन
बॉलीवुड फिल्म से जोड़कर कही अपनी बात
पोस्ट में युवक ने यह भी बताया कि श्रेया ने पहले उसे फिल्म Don’t Be Shy देखने को कहा था और फिल्म में एक जैसे रिश्ते के हालात में किरदारों की दोस्ती को परिपक्व बताया था। इसी बात को याद करते हुए उसने सवाल किया कि असल जिंदगी में वही समझदारी क्यों नहीं दिखी।
फिलहाल यह पूरा मामला Reddit पर किए गए एक यूजर के दावों पर आधारित है। सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल होने के बाद लोगों ने युवक के दो रिश्ते एक साथ चलाने और खर्च को लेकर भी सवाल उठाए हैं। कुछ यूजर्स ने इसे गंभीर मामला बताया, जबकि कुछ ने पोस्ट की सच्चाई पर ही संदेह जताया।
