MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • News
  • काटने वाले सांप को पकड़कर जैकेट के अंदर भरा, अस्पताल में मचा हड़कंप-Watch Video

काटने वाले सांप को पकड़कर जैकेट के अंदर भरा, अस्पताल में मचा हड़कंप-Watch Video

Mathura Viral Video: मथुरा जिला अस्पताल में उस वक्त हड़कंप मच गया जब सांप के काटे जाने के बाद एक ई-रिक्शा चालक इलाज कराने के लिए उसी सांप को जैकेट में छिपाकर इमरजेंसी वार्ड पहुंच गया। जैकेट से सांप निकलते ही मरीजों और डॉक्टरों में अफरा-तफरी मच गई।

2 Min read
Author : Akshansh Kulshreshtha
Published : Jan 13 2026, 04:43 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
Image Credit : X@Benarasiyaa

जैकेट में छिपा सांप और इमरजेंसी में हड़कंप: मथुरा जिला अस्पताल में दिखा हैरान करने वाला नजारा

सोमवार को मथुरा जिला अस्पताल में कुछ ऐसा हुआ, जिसने वहां मौजूद हर शख्स को चौंका दिया। आमतौर पर लोग दर्द और डर के साथ अस्पताल पहुंचते हैं, लेकिन इस बार एक ई-रिक्शा चालक न सिर्फ खुद इलाज के लिए आया, बल्कि उस सांप को भी साथ ले आया जिसने उसे काटा था। जैसे ही इमरजेंसी वार्ड में जैकेट के भीतर छिपा सांप बाहर निकला, अस्पताल में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई।

25
Image Credit : X@Benarasiyaa

ई-रिक्शा पर चढ़ आया सांप, उंगली में मारा डंक

मिली जानकारी के अनुसार दीपक राजपूत पेशे से ई-रिक्शा चालक हैं। वह वृंदावन से ई-रिक्शा की बैटरी लेकर लौट रहे थे। रास्ते में अचानक एक सांप उनके ई-रिक्शा पर चढ़ आया और उनके हाथ की उंगली में काट लिया। ऐसी स्थिति में जहां अक्सर लोग घबरा जाते हैं, वहीं दीपक ने साहस दिखाया और सांप को पकड़ लिया।

सांप के काटने के बाद दीपक ने न तो समय गंवाया और न ही घबराहट में कोई गलत कदम उठाया। उन्होंने सांप को अपनी जैकेट के अंदर सुरक्षित तरीके से रखा और सीधे मथुरा जिला अस्पताल की ओर रवाना हो गए। उनका मकसद साफ था, इलाज भी कराना है और डॉक्टरों को यह भी दिखाना है कि किस सांप ने डसा है।

Related Articles

Related image1
कमरे में बहा खून, रोती रही पत्नी… फिर खुलासा हुआ: प्रेमी संग मिलकर हथौड़े से पति का सिर फोड़ दिया
Related image2
भाई करता रहा रातभर कॉल… सुबह मिली बहन की लाश! आखिरी घंटों की कहानी रुला देगी?
35
Image Credit : X@Benarasiyaa

इमरजेंसी में खुली जैकेट, मच गया हड़कंप

अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचते ही दीपक ने डॉक्टरों को बताया कि उसे सांप ने काटा है और वह सांप भी साथ लेकर आया है। यह कहते हुए जैसे ही उसने जैकेट खोली और सांप बाहर निकाला, वहां मौजूद मरीजों, तीमारदारों और स्टाफ में अफरा-तफरी मच गई। कुछ लोग डर के मारे पीछे हट गए तो कुछ ने सुरक्षित जगह तलाश ली।

45
Image Credit : X@Benarasiyaa

डॉक्टरों और पुलिस ने संभाली स्थिति

ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर सुशील कुमार ने बताया कि सबसे पहले दीपक से कहा गया कि वह सांप को सुरक्षित तरीके से बाहर छोड़े। इसके बाद तुरंत इलाज शुरू किया गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। सांप को एक डिब्बे में बंद कर हालात पर काबू पाया गया, जिससे किसी और को नुकसान न पहुंचे।

55
Image Credit : X@Benarasiyaa

हालत स्थिर, घटना बनी चर्चा का विषय

डॉक्टरों के मुताबिक ई-रिक्शा चालक दीपक की हालत फिलहाल स्थिर है और उसका इलाज जारी है। इस अनोखी घटना की चर्चा दिनभर अस्पताल में होती रही। लोग हैरान थे कि कोई व्यक्ति सांप के काटने के बाद इतनी हिम्मत और समझदारी कैसे दिखा सकता है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AK
Akshansh Kulshreshtha
अक्षांश कुलश्रेष्ठ। पत्रकार के क्षेत्र में 4 साल से ज्यादा का अनुभव। दिसंबर 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर ये हाइपर लोकल, ट्रेन्डिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, हेल्थ और यूटिलिटी की खबरों पर काम कर रहे हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता और जनसंचार की डिग्री ली हुई है। इनके पास डिजिटल मीडिया मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव, सोशल मीडिया मार्केटिंग, ऑनलाइन ब्रांडिंग और कंटेंट प्रमोशन का भी अनुभव है।
यूपी समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
UP Horror: मां और पत्नी का मर्डर कर भेजा खा गया नशेड़ी, गांववालों के सामने की दरिंदगी
Recommended image2
प्रगति मॉडल से बदली शासन की कार्यसंस्कृति, उत्तर प्रदेश बना इंफ्रास्ट्रक्चर ग्रोथ इंजन: मुख्यमंत्री योगी
Recommended image3
Iran: खामेनेई की नाफरमानी पड़ी भारी, कौन है 26 साल का सुल्तानी जिसे फांसी पर लटकाएगा ईरान
Recommended image4
Viral Video: 15 लाख खर्च करके 10 दोस्तों के लिए लड़के ने खरीदे 10 iPhone 17 Pro Max
Recommended image5
ईरान प्रदर्शन में अब तक 12000 मौत? 'सबसे बड़ी हत्या' के दावे से दुनिया में हड़कंप
Related Stories
Recommended image1
कमरे में बहा खून, रोती रही पत्नी… फिर खुलासा हुआ: प्रेमी संग मिलकर हथौड़े से पति का सिर फोड़ दिया
Recommended image2
भाई करता रहा रातभर कॉल… सुबह मिली बहन की लाश! आखिरी घंटों की कहानी रुला देगी?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved