Madhya Pradesh IAS Transfer List : मध्य प्रदेश सरकार ने 31 अगस्त की रात प्रदेश के 32 IAS अधिकारियों का तबादला कर बड़ा फेरबदल किया है। ट्रांसफर लिस्ट में कई सीनियर अफसरों के नाम हैं। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा IAS दंपति सृष्टि और नागार्जुन गौड़ा की हो रही है।

भोपाल: मध्य प्रदेश में मोहन यादव सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 32 आईएएस (IAS) अधिकारियों का ट्रांसरफ कर दिया है। इस लिस्ट में कई सीनियर अफसरों के नाम भी हैं। जिन्हें नई जिम्मेदारी दी गई है। लेकिन तबादला सूची एक पति-पत्नी अधिकारी भी शामिल हैं, जिनकी सबसे ज्यादा चर्च हो रही है।

ट्रेनिंग से नौकरी तक साथ रहा अफसर कपल

दरअसल, मध्य प्रदेश सरकार ने शुक्रवार रात यानि 21 अगस्त को इन अफसरों का तबादला किया है। जिसमें आईएएस सृष्टि जयंत गौड़ा और उनके पति नागार्जुन बी. गौड़ा भी शामिल हैं। यह यंगेस्ट कपल अपने-अपने कार्यक्षेत्र में बेहतरीन काम कर रहा है। दोनों ने एक साथ यूपीएससी एक्जाम क्लियर किया और ही अकेडमी में ट्रेनिंग ली और सबसे बड़ी बात यह है कि पति पत्नी एक ही जिला में नौकरी कर रहे थे। लेकिन सीएम मोहन यादव के एक आदेश से यह तबादला हो गया और उनको अलग अलग जिलों में तैनात किया गया है।

दोनों खंडवा जिले में थे तैनात

एमपी सरकार के इस फेरबदल में जहां आईएएस नागार्जुन बी. गौड़ा को खंडवा जिला पंचायत सीईओ के पद तबादला करके नगर निगम सतना का आयुक्त बनाया गया है। वहीं, उनकी पत्नी आईएएस सृष्टि जयंत गौड़ा को जिला पंचायत खंडवा से जिला पंचायत रीवा भेज दिया गया है। इस हिसाब से पति पत्नी के बीच किलोमीटर के हिसाब से दूरियां हो गई हैं।

कौन हैं IAS नागार्जुन बी. गौड़ा और अफसर सृष्टि जयंत गौड़ा

  • आईएएस सृष्टि देशमुख मूल रूप से मध्य प्रदेश की रहने वाली हैं। जिन्होंने राजधानी भोपाल के ही कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल से अपनी शुरूआती पढ़ाई पूरी की है। 10वीं और 12वीं में टॉप करने वाली हासिल करने वाली सृष्टि ने बीटेक किया। इसके बाद यूपीएससी की परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी। जिन्होंने अपने पहले ही प्रयास में साल 2019 में एक्जाम पास कर लिया और आईएएस बन गईं।
  • वहीं आईएएस नागार्जुन बी. गौड़ा की बात करें तो वह मूलरूल से कर्नाटक के रहने वाले हैं। उन्होंने अपने गांव के सरकारी स्कूल से शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद मेडिकल प्रवेश परीक्षा क्रैक की और एमबीबीएस (MBBS) की डिग्री हासिल की। इस दौरान उन्होंने एक अस्पताल में दिन-रात ड्यूटी की। फिर उन्होंने यूपीएससी परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी। साल 2018 में एक्जाम पास करते हुए 418वीं रैंक हासिल कर अपने आईएएस बन गए।