Mumbai Heavy Rain : मुंबई में बारिश में 24 घंटे से ऐसी मूसलाधार बारिश हो रही है, जैसे महाप्रलय आ गया हो। कुदरत के इस कहर में सड़कें डूब चुकी हैं तो घरों में पानी घुस गया है। वहीं कुछ लोगों की मौत भी हो गई है।

Mumbai rain live updates : मुंबई में शनिवार रात से हो रही भारी बारिश ने जन-जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। लोगों के घरों में पानी भर गया है। दफ्तर हो या दुकान हर तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है। पिछले 24 घंटे से लगातार इतनी मूसलाधार बारिश हो रही है कि लोग अपने घरों में कैद हो गए हैं। वहीं सड़कें तो नदियां बन चुकी हैं। कुदरत के इस कहर से लोगों में हाहाकार मचा हुआ है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मुंबई की सड़कें बनीं नदियां

मुंबई के अलग अलग इलाकों में भारी बारिश की वजह से कई हादसे भी हो रहे हैं। आलम यह हो गया है कि सड़कें नदियां बन चुकी हैं और सड़क किनारे पेड़ गिरने लगे हैं। इन पेड़ों के गिरने से अब तक तीन से चार लोगों की मौत भी हो चुकी हैं। वहीं कुछ घायल भी हुए हैं।

पानी के खौफ में घर छोड़ रहे लोग

मुंबई के कई निचले इलाकों बने मकानों में पानी भर गया है। बीएमसी और एनडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर इन लोगों को घरों से निकालकर सुरक्षित जगह पहुंचाया है। किसी के घर में घुटनों तक पानी भरा हो तो किसी के घर में कमर तक जलजला दिख रहा है।

लाखों रुपए की कारें हो रहीं चकनाचूर

मुंबई में करीब 20 कारें पानी में डूब गईं हैं। तो वहीं दर्जनों कारों को ऊपर पेड़ गिरने से वह पूरी तरह चकनाचूर हो चुकी हैं। हालांकि अच्छी बात यह रही है कि इन कारों में कोई सवार नहीं था।

मौसम विभाग का खतरनाक अलर्ट

बता दें कि भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने रविवार को मुंबई और रायगढ़ जिले के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। शहर के कुछ इलाकों में पिछले 24 घंटों में 400 से 500 मिलीमीटर (mm) से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है।

पानी के कहर में गिर रहीं इमारतें

नवी मुंबई के बेलापुर गांव में लगातार हो रही तेज बारिश के बीच एक जर्जर इमारत की बालकनी गिर गई। बताया जा रहा है कि यह बिल्डिंग पहले से ही बेहद खराब हालत में थी।