मुंबई में एक युवक ने 33वें जन्मदिन की रील के लिए सड़क पर पेट्रोल से '33' बनाकर आग लगा दी। वीडियो वायरल होने पर खतरनाक स्टंट के लिए उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इस हरकत से सड़क को भी नुकसान हुआ।

रील्स को वायरल करने के लिए लोग किसी भी हद तक जा रहे हैं। अपनी और दूसरों की सुरक्षा को ताक पर रखकर जानलेवा स्टंट करने से भी नहीं चूकते। ऐसा ही एक वीडियो मुंबई से सामने आया है, जिसकी वजह से एक युवक की जमकर आलोचना हो रही है और अब वो पुलिस की गिरफ्त में है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मामला मुंबई के गोरेगांव का है। यहां एक 33 साल के युवक को गिरफ्तार किया गया है। हुआ ये कि युवक अपना 33वां जन्मदिन मना रहा था। इस मौके पर एक रील बनाने के लिए उसने सड़क पर '33' के आकार में पेट्रोल डाला और फिर उसमें आग लगा दी।

इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा गया, 'मुंबई के गोरेगांव वेस्ट में, जोगेश्वरी के एक कार डीलर ने बर्थडे रील बनाने के लिए सनटेक सिटी फोर्थ एवेन्यू के बाहर एमएमआरडीए रोड पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इस खतरनाक हरकत से सड़क को 4 जगहों पर नुकसान पहुंचा और पास में खड़ी गाड़ियां बाल-बाल बच गईं।'

Scroll to load tweet…

वीडियो में दिखता है कि युवक एक कार के पास खड़ा है। फिर वो जलती हुई माचिस की तीली पेट्रोल पर फेंकता है, जिससे आग भड़क उठती है। कुछ देर बाद, वो वहां से चलकर अपनी कार में बैठकर चला जाता है, जबकि सड़क पर आग जलती रहती है।

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बाद में पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। जैसे ही ये वीडियो वायरल हुआ, लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने युवक की इस हरकत की आलोचना की और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।