मुंबई के नेवी नगर में नौसेना जवान पूरनमल मेहरा ने पत्नी और दो बेटों की हत्या के बाद खुदकुशी की। मौत से पहले पिता को भेजा “हमारे शव ले जाओ” मैसेज, लेकिन आखिर क्यों उठाया इतना खौफनाक कदम? जानिए मुंबई के नेवी नगर में नौसेना जवान के खौफनाक फैसले और मर्डर मिस्ट्री के पीछे छुपा पूरा सच।
Mumbai Navy Nagar Case: मुंबई के कोलाबा स्थित नेवी नगर में नौसेना के जवान पूरनमल शंभूलाल मेहरा, उनकी पत्नी और दो बच्चों की मौत के मामले में जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे कई चौंकाने वाली बातें सामने आ रही हैं। पुलिस की प्रारंभिक जांच के मुताबिक, मेहरा ने पहले अपनी पत्नी और दोनों बेटों की हत्या की और फिर खुदकुशी कर ली। घटना से पहले उसने अपने पिता को WhatsApp पर एक ऐसा संदेश भेजा, जिसने पूरे मामले को और रहस्यमय बना दिया।
“आकर हमारे शव ले जाओ…”आखिरी मैसेज ने चौंकाया
पुलिस जांच के अनुसार, 14 अगस्त की रात करीब 11 बजे पूरनमल मेहरा ने अपने पिता को WhatsApp पर मैसेज किया—“आकर हमारे शव ले जाओ।” इसके अगले दिन नेवी नगर स्थित घर से चारों के शव बरामद किए गए। पुलिस अब मेहरा के मोबाइल फोन की जांच कर रही है। फोन को कथित तौर पर फॉर्मेट किए जाने और डिलीट किए गए डेटा को भी रिकवर करने की कोशिश की जा रही है, ताकि घटना से पहले की गतिविधियों और उसके पीछे की वजह का पता लगाया जा सके।
पत्नी और दोनों मासूमों को अलग-अलग तरीके से उतारा मौत के घाट
पोस्टमार्टम की शुरुआती रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच से पता चला है कि पूरनमल ने अपने परिवार के सदस्यों को बड़ी ही बेदर्दी और अलग-अलग तरीकों से मौत के घाट उतारा:
- तकिए से घोंटा दम: मास्टर बेडरूम में पूरनमल ने अपनी 28 वर्षीया पत्नी ओमा और महज 2 महीने के शिशु दर्श का तकिए से मुंह दबाकर दम घोंट दिया।
- बड़े बेटे को दिया जहर: 3 साल के बड़े बेटे यश को खाने में जहरीला पदार्थ मिलाकर देने की आशंका जताई गई है।
- खुद फांसी पर लटका: पत्नी और दोनों बच्चों की जीवनलीला समाप्त करने के बाद पूरनमल ने खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
किस जहर का इस्तेमाल हुआ? रिपोर्ट का इंतजार
पुलिस को यश की मौत के कारण की पुष्टि के लिए केमिकल एनालिसिस और टॉक्सिकोलॉजी रिपोर्ट का इंतजार है। इन रिपोर्टों से यह स्पष्ट होगा कि बच्चे के शरीर में कोई जहरीला पदार्थ मौजूद था या नहीं और अगर था तो वह कौन-सा था। जांच एजेंसियां पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक सबूत और मोबाइल डेटा को जोड़कर घटनाक्रम की पूरी कड़ी तैयार कर रही हैं।
घर में मिले चार शव, इलाके में मचा हड़कंप
घटना का पता चलने पर नेवी नगर में हड़कंप मच गया। कफ परेड पुलिस के मुताबिक, 30 वर्षीय पूरनमल मेहरा फांसी लगाए हुए मिले, जबकि उनकी 28 वर्षीय पत्नी ओमा, तीन साल के बेटे यश और दो महीने के बेटे दर्श के शव बिस्तर पर मिले। चारों शवों को मुंबई के जे.जे. अस्पताल भेजा गया, जहां पोस्टमार्टम किया गया।
आखिर क्यों उठाया इतना बड़ा कदम?
कफ परेड पुलिस स्टेशन द्वारा की जा रही जांच में अब तक 8 लोगों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि पूरनमल काफी समय से पारिवारिक, आर्थिक और वैवाहिक तनाव से गुजर रहा था और उसका इलाज भी चल रहा था। मामले को और रहस्यमयी बनाने वाली बात यह है कि घटना से ठीक पहले मोबाइल फोन को फॉर्मेट किया गया था। पुलिस अब डिलीट किए गए डेटा को रिकवर करने की कोशिश कर रही है। फिलहाल, जे.जे. अस्पताल की टॉक्सिकोलॉजी और केमिकल एनालिसिस रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है ताकि जहरीले पदार्थ की सटीक पुष्टि हो सके।
फोन से लेकर फॉरेंसिक रिपोर्ट तक, कई सवाल बाकी
इस मामले में पुलिस हत्या और खुदकुशी के घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ रही है। मोबाइल फोन से डिलीट डेटा, पोस्टमार्टम निष्कर्ष, टॉक्सिकोलॉजी रिपोर्ट और अन्य फॉरेंसिक सबूत जांच के अहम हिस्से हैं। फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि 14 अगस्त की रात आखिर ऐसा क्या हुआ कि पूरनमल मेहरा ने अपने परिवार की जान लेने के बाद खुद भी मौत को गले लगा लिया? पुलिस की जांच और फॉरेंसिक रिपोर्ट से इस सवाल का जवाब मिलने की उम्मीद है।


