Nagpur IAF Officer Wife Case : दोस्ती के नाम पर दरिंदगी? नागपुर की घटना ने इंसानियत को शर्मसार किया? बचपन का दोस्त या सबसे बड़ा धोखा? नागपुर की कहानी चौंका देगी? एक मुलाकात और फिर शुरू हुआ डर का सिलसिला? जूस पीने के बाद आखिर क्या हुआ था उस दिन?
नागपुर से जो शर्मनाक मामला सामने आया उसने ना सिर्फ इंसानियत, बल्कि दोस्ती-भरोसे के रिश्ते को तार तार कर दिया है। यहां एक भारतीय वायुसेना (IAF) के एक अफसर की 24 साल की पत्नी के साथ रेप, ब्लैकमेलिंग और जबरन धर्मांतरण किया गया। हैरानी की बात यह है कि यह हैवान कोई और नहीं, बल्कि पीड़िता का बचपन का मुस्लिम दोस्त था, जिसने महिला के साथ क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं। वह हाथ जोड़कर मिन्नतें करती रहीं, लेकिन दरिंदा नहीं मानना, क्योंकि उसके सिर पर हैवान जो सवार हो चुका था।

क्रूरता की हद पार करने वाला वीडियो
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें आरोपी अपनी महिला मित्र एक कमरे में कैद किए हुए है। वह युवती के दोनों हाथ पकड़े नजर आ रहा है, साथ ही बदसलूकी भी कर रहा है। आरोपी उर्दू में मंत्र पढ़ते हुए जबरन धर्मांतरण के लिए महिला पर फूंक मार रहा है। जबकि महिला के गुहार लगाती रही, लेकिन बावजूद वह उसके हाथ नहीं छोड़ता है। वो चीखती रही और आरोपी उस पर धर्म के नाम पर क्रूरता करता रहा।
बचपन की दोस्ती बनी खौफनाक साजिश
पीड़िता ने बताया कि वह प्रॉपर्टी का काम करती है। कुछ दिन पहले उसकी मुलाकात उसके बचपन के दोस्त अयाज खान से मुलाकात हुई थी। फिर उसने प्रॉपर्टी से जुड़े एक मामले में मदद करने के बहाने उससे दोबारा संपर्क किया था। महिला का दावा है कि फरवरी 2025 में एक होटल में मुलाकात के दौरान उसे कोई नशीला पदार्थ दिया गया, जिसके बाद उसकी सहमति के बिना आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो बना लिए गए। आरोपी इन तस्वीरों और वीडियो का इस्तेमाल उसे धमकाने और ब्लैकमेल करने के लिए करने लगा।
नागपुर की घटना ने हर किसी को हिला दिया
पीड़िता की शिकायत के मुताबिक, आरोपी ने बदनाम करने की धमकी देकर उससे करीब 4 लाख रुपये भी वसूले । बार-बार धमकी देकर उसके साथ रेप किया गया। इतना ही नहीं धर्म बदलने के नाम पर उसको कुछ रस्में करने के लिए मजबूर किया गया। इतना ही नहीं 31 मई को उसे नागपुर के एक सुनसान इलाके में लेकर गए।, जहां उसकी मर्जी के खिलाफ धर्म परिवर्तन का एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। उसने दावा किया कि उसे इस रस्म में हिस्सा लेने के लिए मजबूर किया गया और बाद में उसकी सहमति के बिना उसे धर्म परिवर्तित घोषित कर मुख्य आरोपी से उसका निकाह तक करवा दिया गया।
कौन है रेप और निकाह करने वाला जायज और उसके साथी?
बता दें कि जयाज के साथ दो और आरोपी इस घटना में शामिल हैं। एक का नाम अमीन शेख और हजरत मौलाना है। मौलाना मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के तामिया गांव का रहने वाला है। आरोपी मौलाना ने वहां पीड़ित से धार्मिक रस्में कराईं और उससे जबरन ‘कबूल है’ कहलवाया।


