Murena Deputy Collector Controversy : मध्य प्रदेश के मुरैना के डिप्टी कलेक्टर की गिरफ्तारी के पीछे छिपी है एक और कहानी? महिला की शिकायत के बाद बढ़ीं अफसर की मुश्किलें, अब आगे क्या?
Morena Deputy Collector arrested : मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में तैनात डिप्टी कलेक्टर अरविंद माहौर को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक महिला ने उन पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। जिले के पुलिस अधीक्षक (SP) धर्मराज मीणा ने बताया कि पीड़ित महिला ने बुधवार को जिले के सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। एसपी ने कहा आरोपों की जांच के बाद पहली नजर में शिकायत सही पाए जाने पर केस दर्ज किया गया है।

एक साल पहले किया था शादी का वादा
सिविल लाइन थाना प्रभारी उदयभान यादव ने कहा, "एक शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि करीब एक साल पहले, आरोपी ने उससे शादी का वादा किया था और शादी के बहाने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। वह लगातार शादी का भरोसा देता रहा, लेकिन अब मुकर गया है और शादी करने से इनकार कर रहा है।
कभी फ्लैट तो कभी सरकारी आवास पर बनाए संबंध
पीड़िता ने मीडिया और पुलिस को बताया कि 30 मार्च 2025 से 3 जून 2026 तक कई बार अफसर ने उनके साथ संबंध नाए। वह कभी उसको रेस्ट हाउस लेकर गए तो कभी अपने सरकारी आवास सबलगढ़ और ग्वालियर स्थित फ्लैट पर ले गए, जहां भी शारीरिक संबंध बनाए गए। इसी दौरान माहौर ने उससे शादी का करने का वादा किया था। लेकिन कुछ दिन पहले जब मैंने विवाह की बात की तो वह शादी करने से मुकर गए।
डिप्टी कलेक्टर ने जानिए इन आरोपों पर क्या कहा…
- डिप्टी कलेक्टर अरविंद माहौर ने इन आरोपों से इनकार किया है। उनका दावा है कि उनके पद की वजह से उन्हें ब्लैकमेल करने के लिए यह केस गढ़ा गया है। उन्होंने यह भी दावा किया कि महिला ने खुद सोशल मीडिया के जरिए उनसे संपर्क किया और दोस्ती का प्रस्ताव रखा था, और शादी को लेकर कभी कोई बात नहीं हुई थी।
- यह पूरा केस मुझे ब्लैकमेल करने की नीयत से बनाया गया है क्योंकि मैं एक पद पर हूं। किसी भी समय शादी का कोई वादा या ऐसी कोई बात नहीं हुई. दोस्त बनने के बाद, वह मुझसे चैट करने लगी। वह दो-तीन बार मेरे घर भी आई और अब उन्हीं चैट्स को सबूत के तौर पर इस्तेमाल कर रही है। उसकी पूरी योजना मुझे फंसाने और कथित सबूतों का इस्तेमाल कर शादी के लिए दबाव बनाने की थी।
पहले भी विवादों में रह चुके हैं डिप्टी कलेक्टर
- बता दें कि पिछले साल सितंबर में, माहौर को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक महिला के साथ दुर्व्यवहार और पटवारियों के अवैध ट्रांसफर की शिकायतों पर सस्पेंड कर दिया था। उस समय वह मुरैना जिले के सबलगढ़ में सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट (SDM) थे।
- डिप्टी कलेक्टर पर एक छात्रा को रात में मोबाइल पर बात करने के आरोप लगे थे।
- : बता दें कि एक साल पहले 2025 में एक निजी होटल के कार्यक्रम में कार पार्किंग को लेकर उन्होंने गार्ड को थप्पड़ मारा था। इसका वीडियो जमकर वायरल हुआ था।


