NCP प्रमुख शरद पवार की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें बारामती से पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती कराया गया। उन्हें खांसी और सांस लेने में दिक्कत थी। डॉक्टर उनकी सेहत पर लगातार नजर रख रहे हैं।

Sharad Pawar Hospitalized: NCP प्रमुख और NCP (SCP) के वरिष्ठ नेता शरद पवार की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें बारामती से पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक अस्पताल ले जाया गया। यह जानकारी उनके ऑफिस की ओर से दी गई है। 28 जनवरी को भतीजे अजित पवार की प्लेन क्रैश में मौत के बाद से वह बारामती में थे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

खांसी और सांस लेने में दिक्कत की शिकायत

ऑफिस की ओर से जारी बयान के अनुसार, 83 साल के शरद पवार को खांसी और सांस लेने में तकलीफ की समस्या महसूस हो रही थी। इसके बाद स्थानीय डॉक्टरों ने उनकी स्थिति को देखते हुए आगे की मेडिकल जांच के लिए उन्हें पुणे ले जाने की सलाह दी। इसके बाद उन्हें बारामती के गोविंदबाग में उनके घर से कार्डियक एम्बुलेंस के काफिले में पुणे ले जाया गया है। पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक अस्पताल में डॉक्टरों की टीम उनकी सेहत पर लगातार नजर रखे हुए है और जरूरी जांचें की जा रही है।

अजीत पवार की अचानक मौत के बाद लोगों के संपर्क में आए

पिछले कुछ महीनों से शरद पवार पब्लिक इवेंट्स में जाने से बच रहे थे। हालांकि, हाल ही में भतीजे अजित पवार की अचानक मौत के बाद अंतिम संस्कार से जुड़े कार्यक्रमों में वह कई लोगों के संपर्क में आए। पिछले हफ्ते भी वे लगातार कुछ दिनों तक कई लोगों से मिले। माना जा रहा है कि लगातार मीटिंग के चलते उन्हें काफी थकान भी महसूस हो रही थी।