NEET Re Exam : दिल्ली से लेकर कोटा और भोपाल पटना, लखनऊ तक रविवार को होने वाली NEET परीक्षा के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। हर सेटंर पर CRPF की तैनाती, जैमर और CCTV कैमरे लगाए गए हैं।
कलबुर्गी/ दिल्ली. आज यानि रविवार को 21 जून को देश की सबसे चर्चित मेडिकल परीक्षा NEET UG 2026 एग्जाम है। जिसमें करीब 22 लाख से ज्यादा परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। पेपर लीक के बाद इस परीक्षा के लिए देशभर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। दिल्ली से लेकर कोटा और कर्नाटक से कशमीर तक सरकार और प्रशासन पैनी नजर बनाए हुए है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने हर परीक्षा सेंटर के लिए सख्त गाइडलाइन जारी कर दी है। कोई गड़बड़ी नहीं हो इसके लिए जैमर, CCTV व चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया है।

कलबुर्गी में सुरक्षा का अभेद किला तैयार
- कर्नाटक के कलबुर्गी में रविवार को होने वाली NEET परीक्षा के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कलबुर्गी के सिटी पुलिस कमिश्नर शरणप्पा एस डी ने बताया कि शहर के एक सरकारी गर्ल्स कॉलेज में एग्जाम होगा।
- उन्होंने बताया कि इस परीक्षा में करीब 600 छात्र शामिल होंगे, जिनके लिए 25 ब्लॉक बनाए गए हैं। परीक्षा को बिना किसी गड़बड़ी के कराने के लिए कमरों के आवंटन, जैमर और CCTV कैमरे लगाने जैसे बड़े इंतजाम किए गए हैं। इसके अलावा, करीब 50 निरीक्षकों (invigilators) के साथ कोऑर्डिनेशन मीटिंग भी की गई है।
नीट के हर सेंटर पर फोर्स की तैनाती
कमिश्नर ने कहा, “पहले भी यहां परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित की गई है और इस बार भी हम वैसी ही व्यवस्था करना चाहते हैं।”उन्होंने आगे बताया कि परीक्षा के दिन सुबह 8 बजे से ही पुलिस और CRPF की तैनाती शुरू हो जाएगी। उम्मीदवारों को अच्छी तरह से चेकिंग और तलाशी के बाद ही सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे के बीच एंट्री दी जाएगी।
हर सेंटर और स्टू़डेंट की हो रही वीडियग्राफी
अफसर ने यह भी कहा कि सेंटर पर बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, वीडियोग्राफी और स्थानीय पुलिस की टीमें भी मौजूद रहेंगी। रजिस्ट्रेशन और सुपरविजन टीमें यह सुनिश्चित करेंगी कि उम्मीदवार सही जगह पर बैठें।
NTA ने बधाई के साथ नीट स्टूडेंट से की अपील
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने रविवार को नेशनल एलिजिबिलिटी-कम-एंट्रेंस टेस्ट (NEET)-UG की दोबारा परीक्षा दे रहे लाखों छात्रों को शुभकामनाएं दी हैं। NTA ने छात्रों से शांत रहने और परीक्षा केंद्रों पर जल्दी पहुंचने की अपील की है। NTA ने X पर एक पोस्ट में कहा, "यह वही दिन है जिसके लिए आपने तैयारी की है। शांत रहें, खुद पर भरोसा रखें और अपना बेस्ट दें - आपने यह मौका कमाया है। आप यह कर सकते हैं। हम आपके साथ हैं!"
11 बजे के बाद एग्जाम हाल में नहीं मिलेगी एंट्री
- एजेंसी ने उम्मीदवारों को परीक्षा के दिन के जरूरी नियमों और समय के बारे में भी याद दिलाया। एडवाइजरी के मुताबिक, परीक्षा केंद्रों में एंट्री सुबह 11:00 बजे शुरू हो गई, जबकि आखिरी एंट्री दोपहर 1:30 बजे तक होगी, जिसके बाद किसी भी उम्मीदवार को अंदर नहीं जाने दिया जाएगा। उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड, एक वैध फोटो पहचान पत्र और दो पासपोर्ट साइज फोटो ले जाने की सलाह दी गई है।
- NTA ने छात्रों से प्रतिबंधित सामान न ले जाने, हाइड्रेटेड रहने, ट्रैफिक की स्थिति का ध्यान रखने और परीक्षा केंद्रों पर समय से काफी पहले पहुंचने की अपील की है।


