Nepal Flood Family: नेपाल बाढ़ के वायरल वीडियो में पानी से घिरे हरे घर की छत पर परिवार ‘ॐ नमः शिवाय’ का जाप करता नजर आया। देखें बाढ़ के बीच आस्था और हौसले की तस्वीर।

नेपाल में आई बाढ़ ने तबाही का ऐसा मंजर दिखाया, जिसे देखकर अभी भी लोगों की रूह कांफ जाती है। चारों तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा था और बाढ़ के तेज बहाव में आसपास के घर के साथ ही कई चीजें बहती दिखाई दे रही थीं। इसी बीच सोशल मीडिया पर बाढ़ के बीच मजबूती से खड़े रहे हरे घर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में घर के लोग ऊपर छत पर नजर आ रहे हैं। दशहत के बीच परिवार के सदस्य छत के एक कोने से दूसरे कोनों में जाते हुए नजर आ रहे हैं।

नेपाल बाढ़ वायरल वीडियो में भगवान का जाप

View post on Instagram

वीडियो में दिखाई देता है कि जब बाढ़ का पानी चारों तरफ फैल चुका था और हालात बेहद मुश्किल नजर आ रहे थे, तब परिवार के लोग छत पर ‘ॐ नमः शिवाय’ का जाप कर रहे थे। आसपास का पूरा इलाका पानी में डूबा हुआ दिखाई देता है, लेकिन परिवार के लोग घबराने के बजाय भगवान शिव का नाम लेते नजर आए। वायरल वीडियो का सबसे भावुक कर देने वाला हिस्सा यही है। बाढ़ का पानी लगातार बढ़ता दिखाई दे रहा है और आसपास कोई मकान नहीं दिख रहा। सभी मकान पल भर में बाढ़ में बह गए थे। ऐसे वक्त में परिवार के लोग एक साथ छत में ‘ॐ नमः शिवाय’ का जाप करते नजर आते हैं।

और पढ़ें: ..तो फिर मारूंगा, जंतर-मंतर पिटाई कांड पर स्वतंत्र भारद्वाज की दोटूक, CJP ने मांगी गिरफ्तारी

सोशल मीडिया यूजर्स कर रहे तारीफ

वायर वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स नेपाल के हरे घर के सदस्यों के इस विश्वास और धैर्य की तारीफ कर रहे हैं। वीडियो में दिख रही लड़की के बालों में बाढ़ का कीचड़ दिख रहा है वहीं एक आदमी आधा कीचड़ से सना दिख रहा है। वायरल वीडियो के दृश्य फिलहाल सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है। इस वीडियो को देखकर समझा जा सकता है कि कैसे बाढ़ के दौरान परिवार के सदस्यों ने खुद का मनोबल बढ़ाया होगा और डर का सामना किया होगा।

और पढ़ें: Pig Kidney Transplant: कौन है वो शख्स? जो 271 दिन बिना डायलिसिस रहा, जानिए Xenotransplant का कमाल