Nepal Flood Viral Video: एक बार फिर नेपाल में बारिश से हालत बिगड़ गए हैं। जगह-जगह लैंड स्लाइड हो रहे हैं, इसी बीच वायरल वीडियो में देखें कैसे पहाड़ का एक हिस्सा और दो मंजिला घर नदी में समा गया।

बीते महीने नेपाल में आई त्रासदी को लोग भूल नहीं पाए थे कि एक बार फिर पड़ोसी देश में कुदरत अपना कहर बरपा रही है। नेपाल के बाग्लुंग जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी ने हालात बिगाड़ दिए हैं। इसे बीच सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जहां पहाड़ का बड़ा टूटते दिखाई दे रहा है। कुछ ही सेकेंड में मलबा नदी में समा जाता है, इसी तरह नदी के किनारे बना दो मंजिला मकान नदी में समा गया।

नेपाल में पहाड़ गिरने का वीडियो वायरल

Scroll to load tweet…

X पर वायरल हो रहे वीडियो में साफतौर पर देख जा सकता है कि लोग जान बचाने के लिए ऊंचाई वाली जगह खड़े हैं, बताया जा रहा कि वीडियो मुस्तांग जिले का है, जहां पहाड़ एक हिस्सा नदी में जा गिरा। इस दौरान हर जगह धूल-मिट्टी का अंबार है, वीडियो में लोगों की चीखने की आवाजें सुनी जा सकती है। कई लोग तो जान बचाने के लिए सुरक्षित जगहों पर भी जाते नजर आ रहे हैं। वाकई कुदरत के कहर का यह वीडियो कलेजा कांपने वाला है।

पानी में समाया दो मंजिला घर

Scroll to load tweet…

अन्य वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह नदी के किनारे बना खूबसूरत दो मंजिला घर लैंडस्लाइड के दौरान मलबे में तब्दील हो गया। कुदरत के आगे इंसान बेबस नजर आ रहे हैं। लोग रो रहे हैं और अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भाग रहे हैं। प्रकृति के रौद्र रूप के आगे कुछ नहीं बचा।

कुदरत के आगे बेबस नेपाल

बता दें कि 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने नेपाल में जमकर तबाही मचाई थी। भोटेकोशी नदी में आई बाढ़ ने अभी तक 1450 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 5500 से ज्यादा अभी भी लापता है। एक महीने बाद फिर से नेपाल में कुदरत का कहर देखने को मिल रहा है, जगह-जगह लैंडस्लाइड और बाढ़ ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। अभी तक 21 लोगों की मौत हो चुकी है, लाखों लोगों को सुरक्षित जगहों पर विस्थापित किया जा रहा है।