Modi Cabinet Expansion : दिल्ली के सियासी गलियारों में चर्चाएं हो रही हैं कि जल्द ही मोदी कैबिनेट में बड़े बदलाव होने वाले हैं। कुछ नए चेहरों की एंट्री मिल सकती है तो वहीं कई दिग्गजों की छुट्टी हो सकती है। इसी फेरदबल की सूची में अश्वनी वैष्णव का प्रमोशन और नितनि गडकरी के ट्रांसफर को लेकर भी कई अटकलें लगाई जा रही हैं।
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष निति नवीन ने अपनी नई नेशनल लेवल की कार्यकारणी यानि टीम बना ली है। संगठन में बदलाव के बाद अब चर्चा है कि जल्द ही मोदी कैबिनेट के बड़े फेरबदल देखने को मिलेंगे। जहां युवाओं को देखते हुए 12 से 12 युवा चहरों को मिनिस्टर बनाया जा सकता है। वहीं राजनीतिक गलियारों में यह चर्चाएं चल रही हैं कि इस बदलाव में नितिन गड़करी का नाम भी है। जिनका मंत्रालय बदला जा सकता है।
खुद गडकरी ने कहा मेरी जगह दूसरों को जिम्मेदारी मिले
दरअसल, कुछ दिन पहले नागपुर में हुए एक कार्यक्रम के दौरान नितिन गडकरी ने खुद खुले मंच से कहा था कि वह 30 सालों से सार्वजनिक जीवन में सक्रिय हैं, लेकिन अब वह पहले जितना काम नहीं कर सकते हैं। मैं चाहता हूं कि नई पीढ़ी को आगे बढ़ने और जिम्मेदारी संभालने का पूरा अवसर दिया जाए। युवाओं में काम को लेकर जोश काफी है। तो बेहत होगा कि मेरी जगह उनकी भूमिका तय करनी चाहिए। हालांकि, गडकरी से जब बाद में पत्रकारों ने इस बयान को लेकर राजनीति छोड़ने या संन्यास का सवाल किया तो उनका कहना था कि मैं अभी ऐसा कुछ नहीं करने जा रहे हैं। मैं यह सामाजिक संस्था के लिए कह रहा था। जिसकी मैं जिम्मेदारी निभा रहा हूं।
कई मंत्रियों के बदले जाएंगे विभाग
बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा समेत पांच राज्यों के चुनाव और 2029 के लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए मोदी कैबिनेट के संभावित विस्तार और कुछ बड़े मंत्रियों के विभागों में फेरबदल किया जा सकता है। जिसमें कुछ नए चेहरों की एंट्री मिल सकती है तो वहीं कुछ पुराने लोगों को टीम से बाहर भी किया जा सकता है। इसी क्रम में यह भी चर्चा है कि कुछ मंत्रियों के विभागों में बदलाव करने की अटकलें हैं। हालांकि यह सब केवल कयासबाजी है, इसको लेकर किसी बड़े नेता ने कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।
अश्विनी वैष्णव का प्रमोशन और गडकरी का ट्रांसफर
राजनीतिक पंडितों का कहना है कि मोदी की इस बार की कैबिनेट में अश्विनी वैष्णव का काम सबसे बेहतरीन रहा है। जिन्होंने पिछले कुछ सालों में रेलवे की हालत बदल दी। वह मोदी के टॉप-5 मंत्रियों में उनका नाम आता है। तो इस लिहाज से उनका प्रमोशन हो सकता है। रेलवे के साथ किसी बड़े मंत्रालय की जिम्मेदारी मिल सकती है। वहीं जानकारों का नितिन गडकरी को लेकर कहना है कि गडकरी की पहचान उनके काम को लेकर देश ही नहीं विदेश में होती है। जिस तरह से आज भारत में हाईवे, एक्सप्रेसवे और सड़क परिवाहन मंत्रालय में काम हुआ है वह पिछले कई सरकारों में नहीं हुआ। लेकिन बीते दिनों ई-20 पेट्रोल को लेकर जिस तरह से सवाल खड़े हो रहे हैं, वह उन पर प्रश्न चिन्ह लगाते हैं। इसलिए चर्चा है कि उनकी मिनिस्ट्री बदली जा सकती है।


