
Ankita Bhandari: 'बलात्कारी को लाड साब बनाया', इंडिया गेट पर आधी रात बवाल! सुबह 4.45 बजे क्या हुआ
अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर दिल्ली के इंडिया गेट पर प्रदर्शन हुआ। अंकिता के माता-पिता और उनके समर्थन में पहुंचे प्रदर्शनकारियों ने दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल बनाए जाने पर सवाल उठाते हुए उनकी नियुक्ति रद्द करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि मामले में न्याय मिलने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। वीडियो में प्रदर्शनस्थल पर पुलिस की मौजूदगी और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर बस में बैठाने के दृश्य दिखाई देते हैं। कांग्रेस नेताओं ने भी प्रदर्शन को समर्थन दिया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।