MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Delhi Software Engineer Murder
Global News Snapshot
Abhijit Dipke FIR
US-Canada Tariff War
MV Ocean-Winner ship sinking
Bangladesh Islamic NATO
Check Book New Rules 2026
Pakistan political crisis
Delhi Adobe engineer murder
Canada US Trade Talks Paused
Bihar Mid Day Meal
BJP SAD Alliance Punjab
7 Dogs Box Office Collection
Chhatrapati Sambhajinagar News
Hyderabad Aston Martin Accident
Toxic Advance Booking & Box Office Collection
Maharashtra iPhone EMI Tragedy
Top 10 News Today
Batwara 1947 Box Office Collection
Aaj Ka Rashifal
Delhi Weather
Bihar & Jharkhand Weather
  • Home
  • News
  • 10 हजार करोड़ का खजाना लेकिन न घर न कोई सैलरी-फिर भी BJP अध्यक्ष सबसे ताकतवर-क्यों और कैसे?

10 हजार करोड़ का खजाना लेकिन न घर न कोई सैलरी-फिर भी BJP अध्यक्ष सबसे ताकतवर-क्यों और कैसे?

Inside BJP Power System: जीरो सैलरी पर BJP की कमान संभाल रहे नितिन नबीन एक ऐसी पार्टी के अध्यक्ष बन रहे हैं, जिसके खातों में ₹10,107 करोड़ हैं, 772 जिलों में अपनी जमीन है और हर ऑफिस का खर्च FD के ब्याज से चलता है।

5 Min read
Author : Surya Prakash Tripathi
Published : Jan 20 2026, 09:18 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
111
Image Credit : X

BJP National President Nitin Naveen: जब कोई नेता बिना सैलरी लिए देश की सबसे अमीर राजनीतिक पार्टी की जिम्मेदारी संभाले, तो सवाल अपने आप उठता है-आखिर उस पार्टी की ताकत क्या है? बिहार की बांकीपुर सीट से विधायक नितिन नबीन 20 जनवरी से BJP के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने जा रहे हैं। वे जीरो सैलरी पर काम करेंगे, लेकिन जिस संगठन को संभालेंगे, उसके खाते में 10 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा हैं, और देश के 772 जिलों में अपनी जमीन और ऑफिस मौजूद हैं। करीब 18 करोड़ सदस्यों, मजबूत जमीनी कैडर और 20 राज्यों में सरकार के साथ BJP आज सिर्फ एक पार्टी नहीं, बल्कि एक संगठित राजनीतिक मशीन बन चुकी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
211
Image Credit : X

BJP इतनी अमीर कैसे बनी? 10,107 करोड़ रुपये का सच क्या है?

दिसंबर 2025 में कांग्रेस नेता अजय माकन ने राज्यसभा में दावा किया कि BJP के बैंक अकाउंट में 10,107 करोड़ रुपये हैं। यह रकम कांग्रेस से करीब 75 गुना ज्यादा है। चुनाव आयोग और ADR के आंकड़ों के मुताबिक, सिर्फ 2023-24 में BJP की घोषित आय 4,340 करोड़ रुपये रही, जो सभी राष्ट्रीय पार्टियों की कुल आय का 74% है। यह पैसा सिर्फ चुनाव में नहीं, बल्कि संगठन को मजबूत करने में भी लगाया गया।

Related Articles

Related image1
BJP अध्यक्ष पद के लिए अकेले उम्मीदवार थे नितिन नबीन, 20 जनवरी को बनेंगे पार्टी के नेशनल प्रेसिडेंट
Related image2
BJP कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन का क्या है MP कनेक्शन, बिहार से ज्यादा यहां खुशी
311
Image Credit : X

हर जिले में BJP का अपना ऑफिस क्यों है? इसके पीछे की रणनीति क्या है?

2014 से पहले BJP के पास सिर्फ 200 स्थायी जिला कार्यालय थे। चुनाव प्रचार के समय पार्टी को स्कूल, मंदिर या किसी कार्यकर्ता के घर कार्यक्रम करने पड़ते थे। 2014 के बाद, तब के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने फैसला किया कि पार्टी का हर जिले में अपना ऑफिस होगा, वह भी पार्टी की अपनी जमीन पर।

#WATCH | BJP National Working President Nitin Nabin offers prayers at Delhi's Jhandewalan Temple

He is set to take charge as BJP national president today pic.twitter.com/7m6BUHNdeG

— ANI (@ANI) January 20, 2026

411
Image Credit : X

BJP कितनी अमीर पार्टी है?

BJP दुनिया की सबसे बड़ी और अमीर पार्टी मानी जाती है। दिसंबर 2025 में कांग्रेस नेता अजय माकन ने राज्यसभा में कहा कि BJP के पास 10,107 करोड़ रुपये हैं, जो कांग्रेस के मुकाबले लगभग 75 गुना ज्यादा है।

  • सदस्य संख्या: 18 करोड़ प्राथमिक सदस्य और 2 करोड़ सक्रिय सदस्य
  • देशभर में ऑफिस: 772 जिलों में पार्टी की जमीन और ऑफिस
  • वित्तीय मॉडल: खर्च निकालने के लिए एफडी सिस्टम, महीने का ऑफिस खर्च 60 हजार रुपये
  • कमाई: 2013-14 में 674 करोड़ से बढ़कर 2023-24 में 4,340 करोड़ रुपये
511
Image Credit : X

नितिन नबीन की नई जिम्मेदारी: सैलरी नहीं, लेकिन चुनौतियां बहुत

नितिन नबीन को पार्टी की कमान संभालने के लिए सैलरी नहीं मिलेगी, लेकिन उन्हें देश के हर जिले में फैले संगठन और चुनाव की रणनीति को बनाए रखना होगा। BJP ने पिछले सालों में हर जिले में स्थायी डिस्ट्रिक्ट ऑफिस स्थापित किए हैं।

611
Image Credit : X

BJP आफिस में मिलेंगी क्या-क्या सुविधाएं?

  • ऑफिस की सुविधाएं: लंबा-चौड़ा हॉल, पैंट्री, गेस्ट रूम, लाइब्रेरी, कॉन्फ्रेंस हॉल, सोशल मीडिया वॉर रूम
  • प्रबंधन: ऑफिस के लिए बजट 1.5 से 2.5 करोड़, स्टेट ऑफिस के लिए 3 से 5 करोड़
  • सैलरी स्ट्रक्चर: अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और महामंत्री को सैलरी नहीं, केवल ऑफिस संचालन के लिए कर्मचारी
711
Image Credit : X

ऑफिस का नेटवर्क: हर जिले में BJP का दावा

साउथ दिल्ली के BJP डिस्ट्रिक्ट ऑफिस का उदाहरण लें।

  • बेसमेंट वॉर रूम: 100 लोग सोशल मीडिया और चुनाव अभियान संभाल सकते हैं
  • कॉन्फ्रेंस हॉल: 20-25 लोगों की बैठने की क्षमता, प्रोग्राम के लिए इस्तेमाल
  • गेस्ट रूम: दूसरे राज्यों से आए कार्यकर्ताओं के लिए सुविधा

यह मॉडल सिर्फ दिल्ली तक सीमित नहीं है। BJP ने 2014 के बाद हर जिले में ऑफिस बनाने का अभियान शुरू किया। अब 386 नए ऑफिस तैयार हो चुके हैं और 170 पुराने ऑफिसों का रेनोवेशन हो चुका है।

811
Image Credit : ANI

एक ऑफिस का खर्च कैसे चलता है? FD सिस्टम क्या है?

BJP ने हर जिला ऑफिस के लिए एक अनोखा मॉडल बनाया है। हर ऑफिस का मासिक खर्च करीब 60 हजार रुपये तय है। इसके लिए पार्टी ने एक करोड़ रुपये की FD का प्रस्ताव रखा है, ताकि ब्याज से खर्च निकलता रहे। 

  • एफडी फंड: जिले के कारोबारियों से डोनेशन।
  • ब्याज का उपयोग: महीने का खर्च और कार्यक्रम संचालन।
  • अन्य योगदान: छोटे व्यापारी बिजली का बिल या ऑफिस के उपकरण स्पॉन्सर करते हैं।

इस मॉडल के जरिए BJP अपने ऑफिसों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की योजना बना रही है।

911
Image Credit : X

FD का पैसा कहां से आता है?

  • स्थानीय कारोबारियों के डोनेशन से।
  • पार्टी कार्यक्रमों की स्पॉन्सरशिप से।
  • 100 रुपये की सदस्यता फीस से।

इससे हर जिला इकाई आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन रही है।

1011
Image Credit : X

BJP बनाम कांग्रेस: जमीन और संपत्ति की तुलना

CNG और ऑफिस की स्थिति में कांग्रेस अभी भी कमजोर है। कई जिलों में बंद या निष्क्रिय ऑफिस हैं। जमीन-बिल्डिंग रिकॉर्ड अधूरा है।

  • गुजरात में हाईकमान ने जिलों की लिस्ट तैयार करने का आदेश दिया।
  • कांग्रेस के पास स्थायी ऑफिसों की संख्या BJP के मुकाबले बहुत कम।
  • BJP के 772 जिलों के ऑफिसों के मुकाबले कांग्रेस के कई ऑफिस पुराने और अप्रचलित।
1111
Image Credit : X

नितिन नबीन के सामने सबसे बड़ी चुनौती क्या होगी?

2026-27 में कई बड़े राज्यों में विधानसभा चुनाव हैं- उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, गुजरात, पंजाब, तमिलनाडु, केरल जैसे राज्य BJP के लिए अग्निपरीक्षा होंगे। ऐसे समय में नितिन नबीन को सिर्फ चुनाव नहीं, बल्कि इस विशाल संगठन को एक दिशा में चलाए रखना होगा।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

SP
Surya Prakash Tripathi
सूर्य प्रकाश त्रिपाठी। 20 जुलाई 2003 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत। कुल 22 साल का अनुभव। 19 फरवरी 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में परास्नातक की डिग्री के साथ इन्होंने डबल MA LLB भी किया हुआ है। इन्होंने क्राइम, धर्म और राजनीति के साथ सामाजिक मुद्दों पर लिखने की रुचि है। हिंदी दैनिक आज, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, अमर उजाला, दैनिक भास्कर डिजिटल (DB DIGITAL) जैसे मीडिया संस्थानों में भी सूर्या सेवाएं दे चुके हैं।
राष्ट्रीय समाचार
नितिन गडकरी
नरेंद्र मोदी
जेपी नड्डा
अमित शाह

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Donald Trump: होर्मुज जलडमरूमध्य को 'अमेरिकी इलाका' बता गए ट्रंप, 1000 जहाजों की सुरक्षा का भी दावा
Recommended image2
BIG UPDATE: टैरिफ वॉर से जापान भूकंप और हॉर्मुज से ओडिशा जहाज़ तक, जानें दुनिया के 10 बड़े उलटफेर
Recommended image3
Bangladesh Hindu Family Murder: बांग्लादेश में दहलाने वाली वारदात, एक ही हिंदू परिवार के 4 लोगों की हत्या, घर में बिखरी मिलीं लाशें
Recommended image4
Rahul Gandhi: 'बेटी, पत्नी या मां' से आगे है महिला की पहचान, राहुल गांधी ने क्यों कही ये बात?
Recommended image5
Abhijit Dipke FIR: 'सस्पेंड करवा दूंगा!' लातूर के सरकारी स्कूल में घुसे CJP चीफ, धमकी का आरोप, VIDEO
Related Stories
Recommended image1
BJP अध्यक्ष पद के लिए अकेले उम्मीदवार थे नितिन नबीन, 20 जनवरी को बनेंगे पार्टी के नेशनल प्रेसिडेंट
Recommended image2
BJP कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन का क्या है MP कनेक्शन, बिहार से ज्यादा यहां खुशी
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved