Noida से Ghaziabad तक बारिश का कहर, वायरल PHOTOS देखकर रह जाएंगे हैरान
Greater Noida Waterlogging: दिल्ली-एनसीआर में लगातार बारिश के बाद नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में जलभराव से हालात बिगड़ गए। हाईराइज सोसाइटियों के बेसमेंट में पानी भर गया, सड़कें डूब गईं और गाजियाबाद में स्कूलों की छुट्टी घोषित करनी पड़ी।

बारिश ने खोली Noida-Greater Noida की पोल!
दिल्ली-एनसीआर में लगातार हो रही बारिश ने एक बार फिर शहरी इंफ्रास्ट्रक्चर की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद के कई इलाकों में सड़कें पानी में डूब गईं, जबकि हाईराइज सोसाइटियों के बेसमेंट और पार्किंग में जलभराव से लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। हालात ऐसे रहे कि कई जगहों के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए।

ग्रेटर नोएडा की सोसाइटियों में बेसमेंट तक पहुंचा पानी
ग्रेटर नोएडा के ईटा-2 स्थित मिग्सन ट्विंस सोसाइटी के बेसमेंट में भारी जलभराव हो गया। इससे वहां खड़े वाहनों को नुकसान पहुंचने की आशंका बढ़ गई। वहीं, ग्रेटर नोएडा वेस्ट की अरिहंत गार्डन सोसाइटी के बाहर मुख्य सड़क पूरी तरह पानी में डूब गई। नालों के ओवरफ्लो होने से कई फीट तक पानी जमा रहा, जिससे लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई।
नोएडा की हाईराइज सोसाइटियों में बढ़ी मुश्किल
नोएडा सेक्टर-76 स्थित सिलिकॉन सिटी सोसाइटी की बेसमेंट पार्किंग में भी पानी भर गया। वाहन मालिकों को अपनी गाड़ियां निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। इसके अलावा सेक्टर-100 स्थित गुलशन इकेबाना और सेक्टर-143 के आसपास भी जलभराव के कारण यातायात प्रभावित रहा।
उधर, अमरपाली गोल्फ होम्स सोसाइटी में लिफ्ट के अंदर पानी भरने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर मानसून में यही स्थिति बनती है, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं निकाला गया।
गाजियाबाद में ड्रेनेज सिस्टम हुआ फेल
गाजियाबाद में भी लगातार बारिश के कारण हालात बिगड़ गए। वसुंधरा के अटल चौक के पास सड़क धंसने से एक कार और स्कूटर गड्ढे में गिर गए। शुरुआती जानकारी के अनुसार, निर्माण कार्य के कारण मिट्टी पहले से कमजोर थी और लगातार बारिश के चलते सड़क धंस गई।
इसके अलावा पुराना शहर, रमतेराम रोड, गोविंदपुरम, कवि नगर, राजनगर, शास्त्री नगर और संजय नगर समेत कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। कई कॉलोनियों में पानी घरों तक पहुंच गया, जबकि लैंडक्राफ्ट मेट्रो होम्स सोसाइटी का बेसमेंट और कमर्शियल एरिया भी पानी में डूब गया।
स्कूलों में छुट्टी, लोगों को भारी परेशानी
बारिश से बिगड़े हालात को देखते हुए जिला प्रशासन ने गाजियाबाद के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया। वहीं, जलभराव के कारण कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक प्रभावित रहा और लोगों को घंटों जाम का सामना करना पड़ा।
लगातार सामने आ रही जलभराव की घटनाओं ने एक बार फिर नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की ड्रेनेज व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर साल मानसून के दौरान यही स्थिति बनती है, लेकिन स्थायी समाधान के दावे अब तक जमीन पर नजर नहीं आए हैं। बारिश के बीच वायरल हो रहे वीडियो भी शहरी जलनिकासी व्यवस्था की चुनौतियों को उजागर कर रहे हैं।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

