Noida Workers Protest: नोएडा में मजदूरों का प्रदर्शन हिंसक हो गया है। वेतन और अधिकारों की मांग के बीच आगजनी और तोड़फोड़ हुई। इस पर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर तीखा हमला बोला। जानें पूरा मामला और सियासी घमासान।

Akhilesh Yadav on Noida Workers Protest: नोएडा की फैक्ट्रियों में उठी मजदूरों की आवाज अब सड़कों तक पहुंच चुकी है। वेतन बढ़ाने और अधिकारों की मांग से शुरू हुआ आंदोलन अचानक हिंसक मोड़ ले चुका है। आगजनी, तोड़फोड़ और तनाव के बीच अब यह मामला सिर्फ मजदूरों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि राजनीति के केंद्र में आ गया है।

वेतन और अधिकारों की मांग, फिर हिंसक हुआ आंदोलन

नोएडा में फैक्ट्री वर्कर्स लंबे समय से वेतन बढ़ाने और बेहतर श्रमिक अधिकारों की मांग कर रहे थे। सोमवार को यह प्रदर्शन अचानक उग्र हो गया। कई इलाकों से आगजनी और तोड़फोड़ की खबरें सामने आईं, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। प्रशासन ने हालात काबू में करने के लिए सुरक्षा बढ़ा दी है।

यह भी पढ़ें: कर्नाटक कांग्रेस में बगावत! मंत्री की कुर्सी पाने के लिए 30 विधायक ने डाला दिल्ली में डेरा

अखिलेश यादव का हमला, ‘ट्रबल इंजन’ बताया सरकार को

इस पूरे मामले पर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि “डबल इंजन सरकार” अब जनता के लिए “ट्रबल इंजन” बन चुकी है। उनके मुताबिक, सरकार की नीतियां बड़े उद्योगपतियों को फायदा पहुंचा रही हैं, जबकि मजदूरों का शोषण हो रहा है।

‘मजदूर आंदोलन को साजिश बताना गलत’

अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उस बयान पर भी सवाल उठाया, जिसमें आंदोलन को साजिश बताया गया था। उन्होंने कहा कि अगर यह साजिश है, तो सरकार की खुफिया एजेंसियां क्या कर रही थीं? उन्होंने आरोप लगाया कि मजदूरों के आंदोलन को नक्सलवाद से जोड़कर बदनाम किया जा रहा है, जो बेहद निंदनीय है।

सीएम योगी का जवाब, ‘अशांति फैलाने वालों से सावधान’

इससे पहले मुजफ्फरनगर में एक कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि कुछ लोग औद्योगिक अशांति पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने मजदूरों के हितों की बात करते हुए कहा कि ऐसे तत्वों से सावधान रहना चाहिए, जो प्रदेश की शांति और विकास को रोकना चाहते हैं।

सियासत गरम, इस्तीफे की मांग तक पहुंचा मामला

अखिलेश यादव ने अपने बयान में यहां तक कह दिया कि अगर सरकार प्रदेश संभाल नहीं पा रही है, तो उसे इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई है और जनता अब इसका जवाब देने के लिए तैयार बैठी है।

यह भी पढ़ें: Imran Khan Health: जेल से आया संदेश और रुक गए प्रदर्शन, इमरान खान ने क्यों लिया यू-टर्न