MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Dinesh Sharma Appointment
Anupriya Nagar Hanuman Ansh
Top 10 Morning News
New World Map
Nagpur Murder Mystery
Maharashtra Wrestler Ashwini Pol
NCPA Employees Salary Hike
Jantar Mantar Protest
Bengaluru Loan Case
Nepal Landslide VIDEO
Hanuman Ansh Box Office Collection
Happy Teachers Day Wishes in Hindi
Youngest T20I Centurions
Goga Navmi 2026 Date
Iran War Leaks
Kerala Thrissur Road Accident
Iran War
Daily Headlines Express
Toxic Box Office Collection
Aaj Ka Rashifal
  • Home
  • News
  • Kangaroo Court in Odisha: एक प्रेम कहानी, एक भीड़ और इंसाफ के नाम पर दरिंदगी की इंतहा!

Kangaroo Court in Odisha: एक प्रेम कहानी, एक भीड़ और इंसाफ के नाम पर दरिंदगी की इंतहा!

Odisha Crime News: ओडिशा के बहलदा में हिंदू नाबालिग लड़की से प्रेम संबंध के आरोप में युवक को भीड़ ने नंगा कर पीटा और सड़कों पर घुमाया। घटना का वीडियो वायरल हुआ। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जांच जारी है। 

3 Min read
Author : Surya Prakash Tripathi
Published : Jan 09 2026, 08:31 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
Image Credit : ChatGPT

Bahalda Mob Violence Odisha: ओडिशा के राय रंगपुर इलाके से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने इंसानियत और कानून व्यवस्था-दोनों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामला एक युवक और एक हिंदू नाबालिग लड़की के कथित प्रेम संबंध से जुड़ा है, लेकिन सजा देने का तरीका ऐसा था जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। आरोप है कि भीड़ ने कानून को अपने हाथ में लेते हुए युवक को नंगा कर पीटा और सड़कों पर घुमाया। यह घटना बहलदा पुलिस स्टेशन क्षेत्र की बताई जा रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
26
Image Credit : X

आखिर प्रेम संबंध कैसे बना हिंसा की वजह?

जानकारी के मुताबिक, अल्पसंख्यक समुदाय का यह युवक एक हिंदू नाबालिग लड़की के साथ प्रेम संबंध में था। इस रिश्ते को लेकर पहले भी विवाद हो चुका था और पुलिस तक मामला पहुंच चुका था। 2 जनवरी को युवक और लड़की एक बार फिर मिले, लेकिन तभी लड़की के कुछ रिश्तेदारों ने उन्हें देख लिया और मामला बिगड़ गया। इसके बाद हालात इतने बेकाबू हो गए कि कुछ लोगों ने खुद को जज बना लिया।

Related Articles

Related image1
UP Education Scam: नाम बदला, दस्तावेज बदले और मिल गई सरकारी नौकरी-कैसे फेल हुआ सरकारी सिस्टम?
Related image2
Lucknow Weather Alert: सर्द सुबह, धुंधली सड़कें और दम घोंटती हवा-आज लखनऊ में बाहर निकलना कितना सुरक्षित?
36
Image Credit : X

क्या है ‘कंगारू कोर्ट’ और क्यों बुलाई गई?

स्थानीय स्तर पर आरोप है कि लोगों ने एक तरह की ‘कंगारू कोर्ट’, यानी भीड़ की अदालत लगाई। बिना पुलिस को बुलाए और बिना किसी कानूनी प्रक्रिया के, युवक को दोषी मान लिया गया और सजा वहीं तय कर दी गई।

46
Image Credit : X

युवक के साथ क्या-क्या किया गया?

प्रत्यक्षदर्शियों और रिपोर्ट्स के मुताबिक, भीड़ ने युवक को पहले बुरी तरह पीटा। उसे तब तक मारा गया जब तक वह खून से लथपथ नहीं हो गया। इसके बाद उसके हाथ रस्सी से बांध दिए गए, कपड़े उतार दिए गए और उसे नग्न अवस्था में सड़कों पर घुमाया गया। यही नहीं, युवक की कार में भी तोड़फोड़ की गई।

56
Image Credit : X

मोबाइल वीडियो वायरल होने से क्या बदला?

इस पूरी घटना को मोबाइल फोन में रिकॉर्ड किया गया और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन पर दबाव बढ़ा और पुलिस हरकत में आई। बहलदा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया और उन्हें कोर्ट में पेश किया। पीड़ित युवक के परिवार ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला कलेक्टर के पास औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत की प्रतियां अतिरिक्त जिला कलेक्टर, उप-कलेक्टर, अतिरिक्त एसपी, एसडीपीओ, मानवाधिकार आयोग और उच्च न्यायालय के एक न्यायाधीश को भी भेजी गई हैं।

66
Image Credit : X

क्या सभी आरोपियों की गिरफ्तारी होगी?

राय रंगपुर के एसडीपीओ गोकुलानंद साहू के अनुसार, फिलहाल दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है, लेकिन पीड़ित का परिवार मांग कर रहा है कि इस घटना में शामिल सभी लोगों को जल्द से जल्द पकड़ा जाए। पुलिस का कहना है कि जांच जारी है और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। अब सबकी नजर पुलिस जांच और आगे की कार्रवाई पर टिकी हुई है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

SP
Surya Prakash Tripathi
सूर्य प्रकाश त्रिपाठी। 20 जुलाई 2003 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत। कुल 22 साल का अनुभव। 19 फरवरी 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में परास्नातक की डिग्री के साथ इन्होंने डबल MA LLB भी किया हुआ है। इन्होंने क्राइम, धर्म और राजनीति के साथ सामाजिक मुद्दों पर लिखने की रुचि है। हिंदी दैनिक आज, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, अमर उजाला, दैनिक भास्कर डिजिटल (DB DIGITAL) जैसे मीडिया संस्थानों में भी सूर्या सेवाएं दे चुके हैं।
राष्ट्रीय अपराध समाचार
क्राइम न्यूज

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Shri Ram Mandir Ayodhya: राम मंदिर ट्रस्ट में अब होने वाला है बड़ा बदलाव! CEO के बाद किसे मिलेगी दूसरी बड़ी जिम्मेदारी?
Recommended image2
Dinesh Sharma: मेयर से डिप्टी CM और अब LG, अटल बिहारी वाजपेयी ने यूं पहचाना था प्रोफेसर का टैलेंट
Recommended image3
Kapurthala News: जिसे मृत समझकर चिता पर जला दिया, वो जेल में निकला जिंदा… आखिर किसका था वो शव?
Recommended image4
Ghaziabad News: गाजियाबाद की ऊंची इमारत में आखिर क्या हुआ? 23वीं मंजिल से गिरा 35 साल का शख्स
Recommended image5
अनुप्रिया नागर कौन है? 21 साल की इकोनॉमिक्स स्टूडेंट, जिसने बनाई 99 करोड़+ कमाने वाली 'Hanuman Ansh'
Related Stories
Recommended image1
UP Education Scam: नाम बदला, दस्तावेज बदले और मिल गई सरकारी नौकरी-कैसे फेल हुआ सरकारी सिस्टम?
Recommended image2
Lucknow Weather Alert: सर्द सुबह, धुंधली सड़कें और दम घोंटती हवा-आज लखनऊ में बाहर निकलना कितना सुरक्षित?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved