Ferrari 849 Testarossa ने भारत में मचाया तहलका, 2.3 सेकंड में 100 की रफ्तार

Share this Video

इटली की लग्ज़री कार कंपनी Ferrari ने अपनी नई हाई-परफॉर्मेंस हाइब्रिड सुपरकार Ferrari 849 Testa Rossa को मुंबई में लॉन्च कर दिया है। भारत में इस सुपरकार की शुरुआती कीमत लगभग ₹10.37 करोड़ (एक्स-शोरूम) रखी गई है।यह प्लग-इन हाइब्रिड सुपरकार 4.0-लीटर ट्विन-टर्बो V8 इंजन और तीन इलेक्ट्रिक मोटर के साथ आती है, जिससे करीब 1036 हॉर्सपावर की ताकत मिलती है। यह कार सिर्फ 2.3 सेकंड में 0-100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है और इसकी टॉप स्पीड 330 किमी/घंटा से ज्यादा बताई जा रही है।इसमें AWD सिस्टम, 8-स्पीड ड्यूल-क्लच F1 गियरबॉक्स, 7.45 kWh बैटरी, Active Rear Spoiler, SSC 9.0 कंट्रोल सिस्टम और 4 ड्राइविंग मोड जैसे कई एडवांस फीचर्स दिए गए हैं। हल्के कार्बन-फाइबर बॉडी और एयरोडायनामिक डिजाइन के कारण यह Ferrari की सबसे पावरफुल प्रोडक्शन कारों में गिनी जा रही है।वीडियो में जानिए इस सुपरकार के 20 धमाकेदार फीचर्स और इसकी असली ताकत।

Related Video