UP में 2027 चुनाव से पहले सियासत तेज है। मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव पर निशाना साधा। वहीं शिवपाल यादव ने कार्यकर्ताओं को अनुशासन में रहने की सलाह दी। इससे सपा की अंदरूनी चुनौतियों पर नई चर्चा शुरू हो गई है।
उत्तर प्रदेश की सियासत में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बयानबाजी तेज होती जा रही है। अंबेडकर नगर पहुंचे यूपी सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी और उसके नेताओं को लेकर कई अहम मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर राजभर ने निशाना साधा, वहीं सपा सांसद सनातन पांडेय के बयान पर भी अपनी बात रखी। दूसरी तरफ, शिवपाल यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं को अनुशासन में रहने और 2027 के चुनाव की तैयारी पर ध्यान देने की सलाह दी है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या समाजवादी पार्टी के भीतर सब कुछ ठीक चल रहा है? क्या 2027 के चुनाव से पहले पार्टी में अनुशासन और रणनीति को लेकर चुनौतियां बढ़ रही हैं? ओम प्रकाश राजभर के इन बयानों से यूपी की राजनीति में नई चर्चा छिड़ गई है। देखिए पूरी रिपोर्ट।













