MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
India Pakistan Navy
News Helicopter Crash
PM Modi School Friend
Purnia News
Kanpur Murder Mystery
Cafe Mondegar License Suspended
Mecca Air Raid Alert
Morning News
Kal ka Rashifal
New York Subway Accident
Gurugram Hit and Run Case
Disha Salian Case
Gurugram Hit and Run Case
Rishi Panchami Vrat Katha
Oracle Layoffs
Neemuch School 9 PHOTO
Punjab Influencer Manjeet Kaur
Haiwaan Box Office Collection
Delhi Weather
Aaj Ka Rashifal
Ashoknagar Accident
Disha Salian Case
Jaipur Murder Case
Top 10 Morning News
Hanuman Ansh Vs Mirzapur The Movie Box Office Collection
  • Home
  • News
  • मुनीर-शरीफ की अपने ही देश में घनघोर बेइज्जती, जानें कौन बना वजह?

मुनीर-शरीफ की अपने ही देश में घनघोर बेइज्जती, जानें कौन बना वजह?

पाकिस्तान के आर्मी चीफ आसिम मुनीर और पीएम शहबाज शरीफ के लिए ट्रंप की नाराजगी मोल लेना आसान नहीं था। ऐसे में जब ट्रंप ने पाकिस्तान को ‘बोर्ड ऑफ पीस’ में शामिल होने का प्रस्ताव दिया, तो पाकिस्तान ने इसे तुरंत कबूल लिया। अब उनकी किरकिरी हो रही है।

3 Min read
Author : Ganesh Mishra
Published : Jan 22 2026, 08:44 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17
Image Credit : Getty

पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि पाकिस्तान गाजा में ‘शांति’ से जुड़ी हर पहल का हिस्सा बनना चाहता है और इसी भावना के तहत उसने बोर्ड ऑफ पीस में शामिल होने का फैसला किया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
27
Image Credit : Getty

पाकिस्तान सरकार के फैसले पर देश में विरोध

हालांकि शहबाज-मुनीर की हाइब्रिड सरकार ने ट्रंप के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया, लेकिन पाकिस्तान के भीतर इस फैसले का तीखा विरोध शुरू हो गया है। देश के कई एक्सपर्ट्स, पूर्व राजनयिक और बुद्धिजीवी इस कदम को गलत और जल्दबाजी में लिया गया फैसला बता रहे हैं।

Related Articles

Related image1
एक घर, एक वंश और कई रिश्ते: पाक सेना प्रमुख आसिम मुनीर ने भतीजे को बनाया दामाद और खुद की बेटी को बहू!
Related image2
Pakistan: 5000 डॉक्टर, 11000 इंजीनियर ने छोड़ा पाकिस्तान, टैलेंट के पलायन पर उड़ रहा आसिम मुनीर का मजाक
37
Image Credit : Getty Images + Wikipedia

मलीहा लोधी ने बोर्ड ऑफ पीस की विश्वसनीयता पर उठाए सवाल

अमेरिका और संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान की पूर्व राजदूत रह चुकीं मलीहा लोधी ने पाकिस्तान सरकार के फैसले की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने बोर्ड ऑफ पीस की विश्वसनीयता पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह पहल लंबे समय तक टिकने वाली नहीं लगती। मलीहा ने कहा, पाकिस्तान एक ऐसे संगठन में शामिल हो रहा है जिसे ट्रंप संयुक्त राष्ट्र के विकल्प के तौर पर पेश कर रहे हैं।

47
Image Credit : Getty

‘क्या ट्रंप को खुश करना सिद्धांतों से ज्यादा जरूरी हो गया?’

मलीहा लोधी ने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या पाकिस्तान के लिए ट्रंप को खुश करना अपने सिद्धांतों पर टिके रहने से ज्यादा जरूरी हो गया है। उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान एक ऐसे बोर्ड में शामिल हो रहा है, जिसमें इजरायल भी सदस्य है।

57
Image Credit : X@AimalWali

इजरायल की मौजूदगी पर जताई आपत्ति

पूर्व राजदूत ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है क्योंकि पाकिस्तान ने अब तक इजरायल को मान्यता नहीं दी है और दोनों देशों के रिश्ते तनावपूर्ण रहे हैं। उन्होंने गाजा से जुड़ी एक खबर शेयर करते हुए पूछा कि क्या बोर्ड ऑफ पीस ऐसी ‘शांति’ को बढ़ावा देगा, जिसमें आम नागरिक, बच्चे और पत्रकार मारे जा रहे हों।

67
Image Credit : Getty

बाबर अवान का हमला: ‘फिलिस्तीन से गद्दारी’

पाकिस्तान के पूर्व कानून मंत्री बाबर अवान ने शहबाज शरीफ सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने लिखा कि सिर्फ ट्रंप को खुश करने के लिए बोर्ड ऑफ पीस में शामिल होना और युद्ध अपराधों के आरोप झेल रहे इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ मंच साझा करना फिलिस्तीनी मुद्दे से गद्दारी है।

77
Image Credit : X

पत्रकारों और बुद्धिजीवियों की भी कड़ी प्रतिक्रिया

पत्रकार बकीर सज्जाद ने मुनीर-शरीफ के इस फैसले को ट्रंप की खुशामद और चापलूसी बताया कि ये मुस्लिम दुनिया की सबसे बड़ी पाखंडी राजनीति है। वहीं, पाकिस्तान के पूर्व सीनेटर और वकील मुस्तफा नवाज खोखर ने कहा कि यह फैसला बिना किसी सार्वजनिक बहस और संसद की मंजूरी के लिया गया है। इसकी स्थायी सदस्यता के लिए ली जाने वाली एक अरब डॉलर की फीस इसे अमीर देशों का क्लब बनाती है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

GM
Ganesh Mishra
गणेश कुमार मिश्रा। 2009 से पत्रकारिता जगत में एक्टिव हैं। इनके पास 16 साल से ज्यादा का अनुभव। जुलाई, 2019 से एशियानेट न्यूज हिंदी में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर काम कर रहे हैं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री ली है। नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिक्स, बिजनेस, एंटरटेनमेंट और फीचर स्टोरीज में काम करना पसंद। ये राज एक्सप्रेस, दैनिक भास्कर, नई दुनिया (जागरण ग्रुप) जैसे मीडिया संस्थानों में डेस्क और रिपोर्टिंग का काम कर चुके हैं।
पाकिस्तान
डोनाल्ड ट्रम्प
 

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Now Playing
हुदा ने नहीं, BJP ने खराब किया धार्मिक माहौल? | संजय सिंह का बड़ा हमला
Recommended image2
विनीत मिनोचा मर्डर केसः कातिल ने नए SIM से बेटे सुब्रत को क्यों किए 6 कॉल? CDR से खुला राज!
Recommended image3
US-Iran War: इजरायल को $2.8 अरब के बम देगा अमेरिका? ईरान में धमाके, जानिए 10 मेजर डेवलपमेंट
Recommended image4
Cafe Mondegar: मुंबई के मशहूर कैफे पर FDA ने क्यों लिया Action? जांच में मिलीं ये गंभीर खामियां!
Recommended image5
Saudi Arabia: पवित्र शहर मक्का के पास हूती ड्रोन ने बढ़ाई टेंशन, जानिए सऊदी डिफेंस ने कैसे रोका?
Related Stories
Recommended image1
एक घर, एक वंश और कई रिश्ते: पाक सेना प्रमुख आसिम मुनीर ने भतीजे को बनाया दामाद और खुद की बेटी को बहू!
Recommended image2
Pakistan: 5000 डॉक्टर, 11000 इंजीनियर ने छोड़ा पाकिस्तान, टैलेंट के पलायन पर उड़ रहा आसिम मुनीर का मजाक
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved