MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
US Iran War
Hardoi Crime
Kal Ka Rashifal
BRICS Summit 2026
Gurugram PG Murder
iPhone Duo Price in India
Toxic Box Office Collection
Hanuman Ansh Box Office Collection
Mirzapur The Movie Box Office Collection
Hanuman Ansh Overseas Box Office Collection
Kanpur Murder Vineet Miniocha
Jefferies India Report 2026
Red Fort Blast
Indian-Origin Couple Donation
Top 10 Latest News
Aaj Ka Rashifal
  • Home
  • News
  • ईरानी कुर्द कौन हैं? क्या US उन्हें ईरान सरकार के खिलाफ ‘ग्राउंड फोर्स’ बना रहा है?

ईरानी कुर्द कौन हैं? क्या US उन्हें ईरान सरकार के खिलाफ ‘ग्राउंड फोर्स’ बना रहा है?

CIA Iran Plan: रिपोर्ट्स के मुताबिक CIA ईरानी कुर्दों को हथियार देकर IRGC पर दबाव बनाने की स्ट्रैटेजी पर काम कर रही है। क्या यह ईरान रिजीम चेंज की शुरुआत है या मिडिल ईस्ट में नए युद्ध का संकेत है? 

4 Min read
Author : Surya Prakash Tripathi
Published : Mar 04 2026, 09:31 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
19
Image Credit : Social Media

Iranian Kurds: मिडिल ईस्ट में हालात तेजी से बदल रहे हैं। खबरें आ रही हैं कि अमेरिका की खुफिया एजेंसी CIA ईरान में बगावत भड़काने के लिए कुर्दिश लड़ाकों को हथियार दे रही है। यह सब ऐसे समय में सामने आया है जब ईरान में बड़े हवाई हमले हुए हैं और सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबरों ने सत्ता संकट खड़ा कर दिया है। तो आखिर ईरानी कुर्द कौन हैं, और अमेरिका उन्हें क्यों अहम मान रहा है? क्या यह सच में ईरान की सरकार को गिराने की बड़ी रणनीति है? और इसमें ईरानी कुर्दों की क्या भूमिका है?

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
29
Image Credit : Social Media

ईरानी कुर्द कौन हैं और वे कहां रहते हैं?

कुर्द एक बड़ा जातीय समुदाय है, जिनकी आबादी करीब 2.5 से 3 करोड़ मानी जाती है। वे तुर्की, इराक, ईरान, सीरिया और आर्मेनिया के कुछ हिस्सों में फैले हुए हैं। उनका अपना कोई स्वतंत्र देश नहीं है। ईरान में रहने वाले कुर्द ज़्यादातर पश्चिमी और उत्तर-पश्चिमी इलाकों में बसे हैं, खासकर इराक बॉर्डर के पास। इराक में उन्हें कुछ हद तक स्वायत्त शासन मिला है, लेकिन ईरान में हालात अलग हैं।

Related Articles

Related image1
Israel Iran War: ईरान हमले में मारे गए 4 US सैनिकों की पहचान, पेंटागन ने जारी किए नाम-क्या होगा फुल स्केल वॉर?
Related image2
Trump Spain Trade Ban: ईरान ऑपरेशन पर रोक के बाद US ने तोड़े व्यापारिक रिश्ते, क्या NATO में दरार?
39
Image Credit : Social Media

क्या CIA कुर्दों को हथियार दे रही है?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी अधिकारी ईरानी कुर्द ग्रुप्स से संपर्क में हैं। चर्चा ये है कि अगर कुर्द लड़ाके ईरानी सुरक्षा बलों को सीमा पर उलझा दें, तो बड़े शहरों में सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन तेज हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि इस पूरी रणनीति में इराक के कुर्दिस्तान क्षेत्र की भी अहम भूमिका हो सकती है। वहां से हथियारों की आवाजाही और ऑपरेशन की तैयारी आसान हो सकती है। लेकिन अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

49
Image Credit : Social Media

IRGC की भूमिका क्या है और वह इतना शक्तिशाली क्यों है?

ईरान की सेना दो हिस्सों में बंटी है। एक है नियमित सेना (आर्टेश), और दूसरी है Islamic Revolutionary Guard Corps (IRGC)। IRGC सीधे ईरान के सुप्रीम लीडर को रिपोर्ट करता है। इसकी जिम्मेदारी सिर्फ सेना तक सीमित नहीं है-यह ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल प्रोग्राम से लेकर क्षेत्रीय संघर्षों तक में सक्रिय है। आर्थिक और राजनीतिक मामलों में भी इसका गहरा असर है। अगर किसी विद्रोह की कोशिश होती है, तो सबसे बड़ी टक्कर IRGC से ही होगी।

59
Image Credit : Social Media

क्या रेज़ा पहलवी वापसी की उम्मीद देख रहे हैं?

ईरान के आखिरी शाह के बेटे रज़ा पहलवी (Reza Pahlavi) ने हाल में ईरानी सेना से प्रदर्शनकारियों का साथ देने की अपील की है। वे कहते हैं कि मौजूदा शासन कमजोर हो रहा है। लेकिन उनका असली प्रभाव कितना है? वे दशकों से देश के बाहर हैं और ईरान के अंदर उनका समर्थन स्पष्ट नहीं है।

69
Image Credit : Social Media

ईरान ने कुर्द ग्रुप्स पर क्या कार्रवाई की है?

हाल के महीनों में ईरान ने उत्तरी इराक में मौजूद कुर्द ग्रुप्स पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए हैं। ईरान का कहना है कि ये “आतंकी ठिकाने” हैं जो देश के अंदर अशांति फैलाते हैं। इसके जवाब में कुछ कुर्द संगठनों ने भी खुले तौर पर विरोध और सैन्य तैयारी के संकेत दिए हैं।

79
Image Credit : Social Media

क्या यह रणनीति सफल हो सकती है?

विशेषज्ञों का मानना है कि अकेले कुर्द ग्रुप्स के पास इतना संसाधन और प्रभाव नहीं है कि वे अपने दम पर ईरान में सरकार बदल सकें। उन्हें बड़े स्तर पर बाहरी समर्थन की जरूरत होगी। साथ ही जोखिम भी बड़ा है-अगर बगावत असफल रही, तो कुर्द समुदाय को भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है।

89
Image Credit : Social Media

क्या कुर्द ग्रुप्स खुद तैयार हैं?

ईरानी कुर्द पार्टियां एकजुट नहीं हैं। अलग-अलग गुटों के बीच पुराने मतभेद हैं। कुछ ग्रुप्स ने हाल में बयान देकर कार्रवाई का संकेत दिया है, लेकिन अमेरिकी इंटेलिजेंस का आकलन है कि उनके पास अपने दम पर सफल विद्रोह के लिए पर्याप्त संसाधन नहीं हैं। इसी वजह से वे अमेरिकी राजनीतिक और सैन्य भरोसे की मांग कर रहे हैं।

99
Image Credit : Social Media

क्या इससे इराक की संप्रभुता पर असर पड़ेगा?

इराक के उत्तरी हिस्से में कुर्द इलाका एक स्टेजिंग ग्राउंड बन सकता है। लेकिन इससे इराक की संप्रभुता पर सवाल उठ सकते हैं। पहले भी सीमा पार हमलों के कारण बगदाद और तेहरान के रिश्तों में तनाव रहा है। कई पूर्व अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि हथियारबंद मिलिशिया को मजबूत करना भविष्य में नियंत्रण से बाहर जा सकता है। कुछ विश्लेषकों का मानना है कि यह ईरान में “रेजीम चेंज” की रणनीति का हिस्सा हो सकता है। ईरान के पूर्व शाही परिवार के सदस्य रेज़ा पहलवी भी मौजूदा शासन के खिलाफ खुलकर बोल चुके हैं और अंतरराष्ट्रीय समर्थन की मांग कर रहे हैं।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

SP
Surya Prakash Tripathi
सूर्य प्रकाश त्रिपाठी। 20 जुलाई 2003 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत। कुल 22 साल का अनुभव। 19 फरवरी 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में परास्नातक की डिग्री के साथ इन्होंने डबल MA LLB भी किया हुआ है। इन्होंने क्राइम, धर्म और राजनीति के साथ सामाजिक मुद्दों पर लिखने की रुचि है। हिंदी दैनिक आज, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, अमर उजाला, दैनिक भास्कर डिजिटल (DB DIGITAL) जैसे मीडिया संस्थानों में भी सूर्या सेवाएं दे चुके हैं।
विश्व समाचार
विश्व राजनीति
विश्व अपराध समाचार (Vishwa Apradh Samachar)
अमेरिका
डोनाल्ड ट्रम्प
इज़राइल (Israel)
ईरान
ईरान इजराइल वॉर

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
mPHG क्या है? क्या यह नया वायरस है, जानिए mPhG का मतलब और सोशल मीडिया वायरल ट्रेंड का सच
Recommended image2
रूस-चीन एक तरफ, अमेरिका-यूरोप दूसरी ओर… BRICS में भारत कैसे साधेगा ये बड़ा संतुलन?
Recommended image3
सागर शराब कांड: 28 मौत के बाद चला CM मोहन यादव का बुलडोजर, Video में देखिए 3 JCB क कहर
Recommended image4
Xi Jinping India Visit: दिल्ली में होने वाली मुलाकात से क्या रीसेट होंगे भारत-चीन के रिश्ते?
Recommended image5
BRICS Delhi 2026: पुतिन की एंट्री पक्की, जिनपिंग पर चुप्पी क्यों? BRICS से पहले चीन ने बढ़ाया सस्पेंस
Related Stories
Recommended image1
Israel Iran War: ईरान हमले में मारे गए 4 US सैनिकों की पहचान, पेंटागन ने जारी किए नाम-क्या होगा फुल स्केल वॉर?
Recommended image2
Trump Spain Trade Ban: ईरान ऑपरेशन पर रोक के बाद US ने तोड़े व्यापारिक रिश्ते, क्या NATO में दरार?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved