CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने PM मोदी पर तंज कसा है। पेपर लीक विरोधी बिल पर मोदी के वीडियो पर उन्होंने लिखा, "आपकी स्किन देश के भविष्य से ज़्यादा चमकदार है।" दीपके पहले भी छात्रों के मुद्दों पर सरकार की आलोचना कर चुके हैं।

नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक वीडियो पर तंज भरा कमेंट किया है। दीपके ने पीएम मोदी की स्किन की तारीफ करते हुए लिखा, "आपकी स्किन इस देश के भविष्य से ज़्यादा चमकदार है।"

यह कमेंट PM मोदी के उस इंस्टाग्राम वीडियो पर किया गया, जिसमें वो संसद के दोनों सदनों में पेपर लीक विरोधी बिल पास होने की तारीफ कर रहे थे। यह पहली बार नहीं है जब दीपके ने पीएम पर निशाना साधा हो। हाल ही में उन्होंने कहा था कि मोदी को प्रधानमंत्री पद छोड़कर इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए, क्योंकि वो यह काम ज़्यादा अच्छे से करते हैं। दीपके ने सरकार से छात्रों को निशाना बनाना बंद करने की भी अपील की थी। उन्होंने मीडिया से कहा था कि छात्र आतंकवादी नहीं, बल्कि देश का भविष्य हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने यह वीडियो गुरुवार रात करीब 11 बजे सोशल मीडिया पर शेयर किया था। उन्होंने कहा कि पेपर लीक बिल का पास होना एक भरोसेमंद परीक्षा सिस्टम बनाने और पेपर लीक माफिया पर नकेल कसने की दिशा में एक अहम कदम है।

मोदी ने कहा, "दोस्तों, एक भरोसेमंद परीक्षा प्रणाली बनाने के लिए हम एक के बाद एक कदम उठा रहे हैं। चाहे स्पेशल टास्क फोर्स बनाना हो, फास्ट-ट्रैक कोर्ट स्थापित करना हो, या राज्यों के सुझावों को शामिल करना हो, हम इस दिशा में लगातार काम कर रहे हैं।"

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि पेपर लीक की समस्या दशकों से देश भर की सरकारों के लिए सिरदर्द बनी हुई है। सरकार ने परीक्षाओं में पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए एजुकेशन सिस्टम में सुधार और टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल बढ़ाने की ज़रूरत को समझा है।

देखें मोदी का इंस्टाग्राम वाला वीडियो…

View post on Instagram