प्रधानमंत्री मोदी 2 दिवसीय इजरायल दौरे पर हैं, जहाँ उन्होंने PM नेतन्याहू से मुलाकात की। इस यात्रा का लक्ष्य द्विपक्षीय सहयोग मजबूत करना है। मोदी के केसरिया रूमाल और नेतन्याहू की पत्नी के कोट के रंग की समानता का वीडियो वायरल हुआ।

इजरायल: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के दौरे पर इजरायल पहुंचे हैं। यहां उन्होंने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी पत्नी से मुलाकात की। इस दौरान एक बड़ा ही मजेदार वाकया हुआ। जैसे ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इजरायल में प्लेन से उतरे, एयरपोर्ट पर नेतन्याहू और उनकी पत्नी ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। इसी बीच, नेतन्याहू की नजर पीएम मोदी के कोट की जेब में रखे केसरिया रंग के रूमाल (पॉकेट स्क्वेयर) पर पड़ी। ऐसा इसलिए क्योंकि नेतन्याहू की पत्नी ने भी केसरिया रंग का कोट पहना हुआ था। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यहां देखिए वीडियो

View post on Instagram

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह दो दिवसीय दौरा बुधवार से शुरू हुआ है। वह ऐसे समय में इजरायल पहुंचे हैं, जब ईरान-अमेरिका समेत पूरे मिडिल ईस्ट में तनाव काफी बढ़ा हुआ है। इस दौरे का मकसद दोनों देशों के बीच सहयोग को और मजबूत करना है।

9 साल में मोदी का यह दूसरा इजरायल दौरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इससे पहले 2017 में इजरायल का दौरा किया था। इस दौरे पर वह प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ द्विपक्षीय बातचीत कर रहे हैं। वह राष्ट्रपति इसाक हरजोग से भी मुलाकात करेंगे। गुरुवार को दोनों प्रधानमंत्रियों के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत होगी, जिसमें रक्षा और सुरक्षा सहयोग बढ़ाना मुख्य एजेंडा होगा। जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इजरायल की संसद 'नेसेट' में पहुंचे, तो सभी सांसदों ने 'मोदी-मोदी' के नारे लगाए। इसके बाद सबने खड़े होकर उनकी तारीफ में तालियां बजाईं, जो एक खास पल था।

मोदी, आपको धन्यवाद: नेतन्याहू

'आप इजरायल के साथ खड़े रहे, धन्यवाद मेरे दोस्त...' ये बात इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अपनी स्पीच में कही। इसके जवाब में पीएम मोदी ने नेतन्याहू से हाथ मिलाकर उनका शुक्रिया अदा किया।