PM मोदी के दौरे पर फिलीपींस से 1600 साल पुराने संबंधों की चर्चा हुई। पूर्व राजदूत ने PM को पिता पर लिखी किताब भेंट की। उन्होंने संस्कृति पर भारतीय प्रभाव बताया। यह दौरा रक्षा और व्यापार को मजबूती देगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिलीपींस दौरे के बीच भारत और फिलीपींस के 1600 साल पुराने ऐतिहासिक रिश्तों की चर्चा हो रही है। मनीला में भारत के पूर्व फिलीपींस राजदूत रेमन बगतसिंग जूनियर ने प्रधानमंत्री मोदी को अपने पिता के जीवन पर लिखी एक खास किताब भेंट की। इस किताब की कहानी भी बेहद दिलचस्प है। उनके दादा पंजाब से फिलीपींस पहुंचे थे और उनके पिता भगत सिंह बगतसिंग मनीला के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले प्रमुख मेयरों में शामिल रहे। पूर्व राजदूत ने बताया कि फिलीपींस की भाषा, संस्कृति, खानपान और परंपराओं पर भारतीय सभ्यता का गहरा प्रभाव रहा है। उन्होंने मोदी के दौरे को दोनों देशों के व्यापार, अर्थव्यवस्था, रक्षा और रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने वाला महत्वपूर्ण कदम बताया। आखिर भारत और फिलीपींस का रिश्ता कितना पुराना है? सुनिए पूर्व राजदूत ने क्या कुछ कहा।

YouTube video player