प्रयागराज के सिविल लाइन्स स्थित बिट्ठल होटल में भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की तेज लपटों और काले धुएं के बीच होटल में फंसे लोग मदद के लिए चीखते नजर आए। शुरुआती जानकारी के मुताबिक होटल के बाहर ट्रांसफार्मर में आग लगने के बाद हादसा हुआ, जिसने देखते ही देखते पूरे होटल को अपनी चपेट में ले लिया। 

प्रयागराज में सोमवार को उस वक्त हड़कंप मचा गया, जब यहां एक चार मंजिला बिट्ठल होटल में भीषण आग लग गई। आग की लपटों के बीच होटल में करीब 12 से 14 लोग फंस गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस और फायर टीम को बुलाया। दमकल टीम ने किसी तरह कड़ी मश्क्कत के बाद 5 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया है। लेकिन अभी अंदर ओर लोग मौजूद हैं। फायर विभाग आग पर काबू पाने की कोशिश में लगा हुआ है। लेकिन अभी तक आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

तेज लपटें और घने काले धुएं से सहमें लोग

दरअसल, प्रयागराज में यह भीषण आग शहर के सिविल लाइन्स क्षेत्र में स्थित बिट्ठल होटल में लगी। आग की तेज लपटें और घने काले धुएं से उठते गुब्बार ने इलाके के लोगों को दहशत में डाल दिया। वहीं होटल में जो लोग अंदर फंसे हुए हैं वह बुरी तरह चीख-पुकार रहे हैं। भीषण आग की वजह से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है।

आग लगते ही सीएम योगी एक्शन में आए

बता दें कि प्रयागराज के होटल में लगी भीषण आग की खबर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ तक पहुंच गई है। मुख्यमंत्री ने तुरंत जिले के अफसरों को तत्काल मौके पर पहुंचने के दिए निर्देश हैं। सीएम ने कहा किसी तरह होटल में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जाए।

आग में दो बाइक जलकर हुईं राख

बताया जाता है होटल में लगी आग इतनी भयानक है कि लॉबी में खड़ी दो बाइकें जलकर राख हो चुकी हैं। होटल के पास में रहने वाले और इस हादके वक्त मौके पर मौजूद राधेमोहन दुबे ने बताया कि सबसे पहले होटल के बाहर रखे ट्रांसफार्मर में आग लगी थी। जिसे होटल के कर्मियों ने बुझा दिया था। लेकिन कुछ देर बाद आग फिर भड़क गई। उन्होंने बताया कि आग ने देखते ही देखते पूरी होटल को अपने कब्जे ले लिया। इसके बाद अफरा-तफरी पैदा हो गई।

Scroll to load tweet…