MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • News
  • Minor IVF Scam: काग़ज़ों में बालिग, हक़ीक़त में नाबालिग-UP में मेडिकल माफिया बेनकाब

Minor IVF Scam: काग़ज़ों में बालिग, हक़ीक़त में नाबालिग-UP में मेडिकल माफिया बेनकाब

Prayagraj OVA Extraction Case,: फर्जी आधार कार्ड बनाकर 15 साल की नाबालिग से अवैध ओवा एक्सट्रैक्शन कराने का खुलासा। IVF एजेंट समेत 5 आरोपी गिरफ्तार। मामला मेडिकल अपराध और मानव तस्करी की आशंका बढ़ाता है।

2 Min read
Author : Surya Prakash Tripathi
Published : Feb 07 2026, 11:43 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
Image Credit : ChatGPT

Prayagraj Minor IVF Case: UP के प्रयागराज जनपद अंतर्गत थाना फाफामऊ पुलिस ने एक शॉकिंग और मिस्टीरियस केस को सुलझाया है। यहां पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिन्होंने फर्जी दस्तावेजों के सहारे एक 15 साल की नाबालिग बालिका को बालिग और विवाहित दिखाकर उसका अवैध ओवा (अंडाणु) एक्सट्रैक्शन कराया। इस सनसनीखेज मामले में थाना फाफामऊ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

25
Image Credit : Asianet News

कौन हैं गिरफ्तार लोग और क्या किया उन्होंने?

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्तों में शामिल हैं:

  1. रिंकी हेला (32 वर्ष)-फर्जी दस्तावेज बनाने में मुख्य आरोपित
  2. पलक हेला (19 वर्ष)-नाबालिक को बहलाकर आईवीएफ डोनर बनाने वाली
  3. कल्पना भारतीया (26 वर्ष)-रजिस्टर्ड एजेंट, फर्जी कागजात तैयार करवाने में शामिल
  4. सीमा भारतीया (40 वर्ष)-नाबालिक को फर्जी दस्तावेज के साथ आईवीएफ केंद्र ले जाने में मदद
  5. हिमांशू भारतीया (19 वर्ष)- फर्जी आधार कार्ड तैयार करने में सक्रिय

Related Articles

Related image1
6 साल, 3 शादियां और तीनों को छोड़ा, अब चौथी की तैयारी-यूपी के युवक का हैरान करने वाला कांड
Related image2
दंगा-दंगाई गायब, यूपी में अब सब चंगा: हरिद्वार से गरजे मुख्यमंत्री योगी
35
Image Credit : ChatGPT

फर्जी आधार कार्ड कैसे बना और किसने बनाया?

सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि पीड़िता का कूटरचित आधार कार्ड तैयार किया गया, जिसमें उसे बालिग और विवाहित दिखाया गया। यह फर्जी आधार हिमांशु भारतीया ने अपने मोबाइल में Canva ऐप के जरिए बनाया। पुलिस ने उसी मोबाइल फोन को भी बरामद किया है।

45
Image Credit : Getty

कैसे हुआ ओवा एक्सट्रैक्शन का फ्रॉड?

पूछताछ में पता चला कि नाबालिक लड़की पहले पलक हेला के साथ वेट्रेस का काम करती थी। पलक और उसकी मां रिंकी ने पैसे का लालच देकर लड़की को आईवीएफ डोनर बनने के लिए तैयार किया। इसके बाद सीमा भारतीया के पास लेकर उसे फर्जी आधार और फर्जी कंसेन्ट एफिडेविट के जरिए बालिग और विवाहित दिखाया गया। इसके बाद कल्पना भारतीया के जरिए लड़की को थाना सिविल लाइन्स , प्रयागराज स्थित इंदिरा आईवीएफ सेंटर ले जाया गया, जहां 20 जनवरी 2026 को फर्जी दस्तावेज़ के आधार पर ओवा एक्सट्रैक्शन करवाया गया।

55
Image Credit : Getty

सच कैसे सामने आया?

3 फरवरी 2026 को पीड़िता की मां ने उसे वन स्टॉप सेंटर में भर्ती कराया। जब CWC (बाल कल्याण समिति) के सामने बयान हुआ, तो पीड़िता ने पूरी घटना स्वीकार कर ली। इसके बाद पुलिस ने तेजी से जांच कर आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने पीड़िता की मां द्वारा वन स्टॉप सेंटर में दर्ज कराए गए बयान के आधार पर पूरी गहनता से जांच शुरू की है। सभी आरोपी अब न्यायिक अभिरक्षा में भेजे जा चुके हैं। जांच जारी है और पुलिस पूरे मामले के अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

SP
Surya Prakash Tripathi
सूर्य प्रकाश त्रिपाठी। 20 जुलाई 2003 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत। कुल 22 साल का अनुभव। 19 फरवरी 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में परास्नातक की डिग्री के साथ इन्होंने डबल MA LLB भी किया हुआ है। इन्होंने क्राइम, धर्म और राजनीति के साथ सामाजिक मुद्दों पर लिखने की रुचि है। हिंदी दैनिक आज, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, अमर उजाला, दैनिक भास्कर डिजिटल (DB DIGITAL) जैसे मीडिया संस्थानों में भी सूर्या सेवाएं दे चुके हैं।
यूपी क्राइम न्यूज़ (UP Crime News)
क्राइम न्यूज

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
केजरीवाल से सिसोदिया, शराब घोटाला केस में 'आप' के किस नेता ने कितने दिन काटी जेल
Recommended image2
तालिबान-पाकिस्तान युद्ध: क्यों भड़का मुस्लिम वर्ल्ड, जानें ईरान-तुर्की से सऊदी अरब तक कौन क्या बोला
Recommended image3
सिंगापुर-जापान से लौटे सीएम योगी, यूपी को मिला ₹4 लाख करोड़ से ज्यादा का निवेश
Recommended image4
Toxic Work Culture: शिफ्ट खत्म होते ही घर निकला कर्मचारी, मैनेजर ने रास्ते में रोककर पूछा- जल्दी क्यों जा रहे हो?
Recommended image5
Bhagoria Festival 2026: सीएम डॉ. मोहन यादव ने भगोरिया को राजकीय पर्व बताया, किसानों के लिए बड़ी घोषणाएं
Related Stories
Recommended image1
6 साल, 3 शादियां और तीनों को छोड़ा, अब चौथी की तैयारी-यूपी के युवक का हैरान करने वाला कांड
Recommended image2
दंगा-दंगाई गायब, यूपी में अब सब चंगा: हरिद्वार से गरजे मुख्यमंत्री योगी
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved