महाराष्ट्र के कोल्हापुर में मशहूर ज्योतिबा मंदिर में मामूली बात पर पुजारियों और भक्तों के बीच जमकर मारपीट हो गई. करीब 20 पुजारियों ने दो भक्तों पर हमला कर दिया. एक पुजारी ने तो भक्त के सिर पर नारियल ही दे मारा.

कोल्हापुर: महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले का मशहूर ज्योतिबा मंदिर, जो लाखों लोगों की आस्था का केंद्र है, वहां से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। मंदिर में पुजारियों और भक्तों के बीच हुई भयंकर मारपीट का एक वीडियो वायरल हो रहा है। मामूली कहासुनी इतनी बढ़ गई कि करीब 15 से 20 पुजारियों ने मिलकर दो भक्तों की बेरहमी से पिटाई कर दी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

नारियल से किया भक्त के सिर पर वार!

दर्शन के लिए दूर-दराज से आए दो भक्तों पर पुजारी बुरी तरह टूट पड़े। इस दौरान एक पुजारी ने तो हद ही कर दी। उसने हाथ में पूजा के लिए रखा नारियल उठाया और एक भक्त के सिर पर ज़ोर से दे मारा। यह पूरी घटना वहां लगे CCTV और लोगों के मोबाइल कैमरों में कैद हो गई। वीडियो देखकर किसी का भी दिल दहल जाए। इसमें पुजारी भक्तों को घेरकर लात-घूंसों से पीटते दिख रहे हैं। जिन पुजारियों को भगवान की सेवा करनी चाहिए, उनका ऐसा गुंडों जैसा बर्ताव देखकर लोग गुस्से में हैं।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

मंदिर परिसर में हुई इस जानलेवा मारपीट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे पुजारी भक्तों को दौड़ा-दौड़ाकर पीट रहे हैं और पुलिस बीच-बचाव करने की कोशिश कर रही है। लोग कमेंट कर रहे हैं, 'मंदिर तो मन की शांति के लिए जाते हैं, लेकिन वहां भी ऐसी गुंडागर्दी होगी तो भक्त किस पर भरोसा करें?'

पुलिस ने संभाला मोर्चा, शांत हुआ मामला

मारपीट होते देख मौके पर मौजूद पुलिस फौरन हरकत में आई। पुलिसकर्मियों ने पुजारियों के झुंड से भक्तों को बचाया और हालात को काबू में किया। पुलिस के समय पर दखल देने से एक बड़ा हादसा टल गया। घायल भक्तों को फौरन इलाज के लिए ले जाया गया, हालांकि उनकी हालत के बारे में अभी ज़्यादा जानकारी नहीं मिली है।

Scroll to load tweet…

क्यों शुरू हुआ ये बवाल?

इतनी भयानक मारपीट की वजह क्या थी, यह अभी तक साफ नहीं हो पाया है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि झगड़ा दर्शन की लाइन में लगने को लेकर हुआ, दक्षिणा को लेकर या फिर कोई और बात थी। क्या भक्तों ने पुजारियों से बहस की थी या पुजारियों ने ही पहले उकसाया, यह सब जांच के बाद ही पता चलेगा। फिलहाल, इस घटना के सिलसिले में कुछ पुजारियों से पूछताछ की जा रही है। इस घटना ने ज्योतिबा मंदिर की साख पर बट्टा लगा दिया है और भक्त दोषी पुजारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।