मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में प्रीतम लोधी एक बार फिर विवादों में आ गए हैं। उनके बेटे द्वारा थार गाड़ी से तीन लोगों को टक्कर मारने के मामले में पुलिस द्वारा कार्रवाई किए जाने के बाद विधायक ने खुलेआम पुलिसकर्मियों को धमकी दे डाली। उन्होंने कहा एसपी अपनी ओकात में रहो।

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी दो दिन पहले अपने बेटे के द्वारा तीन लोगों को थार से टक्कर मारने के कारण चर्चा में थे। लेकिन अब खुद एमएलए अपनी दबंगाई के कारण सुर्खियों में आ गए हैं। जब पुलिसवालों ने उनके बेटे के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई की तो नेताजी ने पुलिसकर्मियों को खुले तौर पर धमकी देते हुए कहा-अगर तुम्हारे पिता में हिम्मत है तो...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

एसपी औकात में रहो क्या करेरा तुम्हारे डैडी का है

दरअसल, विधायक प्रीतम लोधी ने एक न्यूज चैनल से बात करते हुए शिवपुरी जिले के एसपी करेरा को सरेआम धमकी दी। विधायक ने कहा वैसे तो मैं ऐसा कहता नहीं हूं, लेकिन अब खुलेआम कह रहा हूं कि "क्या करेरा तुम्हारे डैडी का है? मेरा बेटा करेरा आएगा चुनाव भी लड़ेगा तेरे डैडी में दम हो तो रोक लेना। अब तुम जरा हमारा इतिहास भी देख लो, अपनी औकात और अपने दायरे में रहो"।

विधायक की गुंडागर्दी पूरे प्रदेश में चर्चा

बता दें कि बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी ये धमकी और बेटे की गुंडागर्दी सिर्फ शिवपुरी जिले में ही नहीं पूरे मध्य प्रदेश राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर चर्चा का विषय बन गया है। एक आईपीएस अफसर को इस तरह धमकी देने पर कांग्रेस ने मध्य प्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा-जब विधायक ही गुंडागर्दी करने लगें तो सोचिए यह प्रदेशा का क्या विकास करेंगे।

कौन हैं विधायक प्रीतम सिंह लोधी?

गुंडागर्दी से चर्चा में आए प्रीतम लोधी शिवपुरी जिले के पिछोर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के विधायक हैं। उन्होंने 2023 का मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव जीता है। उन्होंने 6 बार के विधायक केपी सिंह कक्काजू को बड़ेृ अंतर से हराया है। बता दें कि 1959 में जन्में प्रीतमल लोधी मध्य प्रदेश के सीनियर नेता हैं। लेकिन इस तरह की गुंडागर्दी के बाद उनकी ही नहीं पूरे प्रदेश सरकार की छवि धूमिल हुई है।

वीडियो में सुनिए विधायक की खुलेआम धमकी

Scroll to load tweet…

जानिए क्या है पूरा मामला

बता दें कि यह मामला 16 अप्रैल सुबह करीब 7 से 8 बजे की बीच का है। जब संजय परिहार अपने साथियों के साथ बाइक से करैरा जा रहे थे। वहीं दो महिलाओं भी पैदल चल रही थीं। तभी पीछे से आई एक थार ने पहले महिलाओं को टक्कर मारी फिर बाइक सवार को कुचल दिया। बाद में पिता चला कि इस गाड़ी को विधायक प्रीतम सिंह लोधी का बेटा दिनेश लोधी था। जब पीड़ितों ने विरोध किया तो विधायक पुत्र ने धमकी देते हुए कहा-तुम जानते नहीं हो मुझे मेरा बाप विधायक है, मेरा कुछ नहीं होगा। जब इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वाहन जब्त किया तो विधायक ने इस पर पुलिस को धमकी दे डाली।