Pimpri Chinchwad Building Collapse : महाराष्ट्र के पुणे में जारी भीषण बारिश की वजह से पिंपरी-चिंचवाड़ में बना कचरे का पहाड़ एक तीन मंजिला पर गिर गया, जिसके चलते चंद सेकंडों में तीन मंजिला इमारत गिर गई। इसके मलबे के नीचे करीब 16 लोग दबे हैं।

देश के अधिकतर राज्यों में मूसलाधार बारिश ने तबाही मचा दी है। कई जगह तो यह बरसात कुदरत का कहर बनकर गिर रही है, जिसके चलते भीषण हादसे भी हो रहे हैं। आज बुधवार को पुणे में भारी बारिश से जमा कचरे का पहाड़ 3 मंजिला इमारत पर गिर गया। जिससे पूरी बिल्डिंग तिनके की तरह ढह गई। बताया जाता है कि इस इमारत के मलब में 15 से 16 लोगों के दबे होने की आशंका है। हालांकि खबर लगते ही पुलिस-प्रशासन टीम ने पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी कर दिया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पिंपरी-चिंचवाड़ में पलभर में ढहा कचरे का पहड़

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पुणे के पिंपरी-चिंचवाड़ में टनों से कचरा जमा था, जो दूर से लोगों को पहाड़ जैसा दिखाई देता था। लेकिन भीषण बारिश में यही कचरा प्रबंधन की बिल्डिंग पर गिर पड़ा। जिससे इमारत सेकंडों में धराशायी हो गई। इस हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कुछ लोगों ने भागकर अपनी जान बचा ली, लेकिन कुई अभी भी मलबे के नीचे दबे हैं।

3 मंजिला बिल्डिंग के मलबे में दबे हैं कई लोग

पुणे प्रशासन का कहना है कि पुणे के मोशी में वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट की इमारत का एक हिस्सा ढहा है। जिसमें पहली मंजिल पर मौजूद लोग मलबे में दब गए। वहीं दूसरी मंजिल पर फंसे कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। इनमें से एक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे भर्ती कराया गया है। फिलहाल मौके पर मौजूद पुलिस, दमकल और राहत-बचाव दल रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहा है।

पुणे-मुंबई मे बारिश कुदरत का कहर बनकर बरस रही

बता दें कि पुणे में पिंपरी-चिंचवाड़ के मेयर, रवि लांडगे ने मीडिया से बात करते हुए कहा, इस समय पूरे महाराष्ट्र में भीषण बारिश हो रही है, जिसके चलते कई हादसे भी हो रहे हैं। बारिश होने से पानी का लेवल इतना बढ़ गया है कि वह ठीक से निकल नहीं पा रहा है। जिससे इमारतों की नींव कमजोर हो रही है और इस तरह के हादसे हो रहे हैं।

Scroll to load tweet…