Sia Goyal Case Alert: शादी से पहले पार्टनर से कौन-से सवाल पूछने चाहिए? पुणे सिया गोयल केस के बाद रिलेशनशिप एक्सपर्ट्स से जानिए वो 5 बातें, जो क्लियर करनी चाहिए।

Pune Murder Case Relationship Lessons: अरेंज मैरिज में सगाई (Engagement) होने के बाद का समय बहुत खूबसूरत होता है, लेकिन यह समय सिर्फ शॉपिंग, रील्स और घूमते हुए 'परफेक्ट कपल' दिखने के लिए नहीं है। यह असल में वो विंडो है, जहां आप एक-दूसरे की सोच, ईमानदारी और मैच्योरिटी को परख सकते हैं। पुणे के हाई-प्रोफाइल मर्डर केस ने ने एक बार फिर रिश्तों को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। अगर आपकी सगाई भी हो चुकी है या जल्द शादी होने वाली है, तो शादी से पहले अपने पार्टनर से 5 सवाल जरूर पूछें। हो सकता है इनमें से कोई एक सवाल आपको भविष्य की बड़ी परेशानी से बचा ले।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्या आप यह शादी अपनी मर्जी से कर रहे हैं?

कई बार लड़के या लड़कियां सिर्फ पैरेंट्स की खुशी, सोशल स्टेटस या 'लोग क्या कहेंगे' के दबाव में आकर शादी के लिए 'हां' तो कह देते हैं, लेकिन उनका दिल इस रिश्ते में नहीं होता है। पुणे केस में भी सिया इस शादी से खुश नहीं थी। इसलिए यह सवाल सबसे बेसिक और जरूरी है। रिलेशनशिप एक्सपर्ट्स के अनुसार, यह सवाल इसलिए भी जरूरी है, ताकि सामने वाले को यह भरोसा मिले कि वे बिना किसी डर या दबाव के अपना सच आपके सामने रख सकते हैं। जबरदस्ती थोपा गया रिश्ता कभी खुशहाली नहीं ला सकता है।

क्या आपके किसी पुराने रिश्ते का कोई अधूरा मामला है?

रिलेशनशिप एक्सपर्ट्स के अनुसार, हर किसी का एक पास्ट हो सकता है, और उसमें कोई बुराई नहीं है। लेकिन बुराई तब होती है जब उस पास्ट का असर आपके आने वाले फ्यूचर पर पड़ने लगे। सिया शादी तय होने के बाद भी अपने पुराने प्रेमी के साथ लगातार कॉन्टैक्ट में थी। यह सवाल किसी पर शक करने के लिए नहीं है, बल्कि यह जानने के लिए है कि क्या वे अपने अतीत से पूरी तरह बाहर आ चुके हैं या आज भी किसी उलझन में हैं। रिश्ते की शुरुआत साफ स्लेट से होनी चाहिए।

शादी के बाद आपकी सबसे बड़ी उम्मीद क्या है?

शादी के बाद लाइफ पूरी तरह बदल जाती है। करियर, पर्सनल स्पेस, फैमिली और फाइनेंशियल जिम्मेदारियों को लेकर हर किसी की अपनी एक सोच होती है। रिलेशनशिप एक्सपर्ट्स कहते हैं कि कई बार शादी के बाद झगड़े सिर्फ इसलिए होते हैं, क्योंकि दोनों की उम्मीदें अलग-अलग होती हैं। यह सवाल आपको यह समझने में मदद करेगा कि क्या आप दोनों का विजन और लाइफस्टाइल एक-दूसरे से मैच करते हैं या नहीं।

क्या इस रिश्ते में किसी बात को लेकर आपको डाउट है?

मन में छोटा सा भी संशय या डाउट हो, तो वह धीरे-धीरे गलतफहमी का बड़ा रूप ले लेता है। अगर पार्टनर को आपकी किसी बात से संकोच है या वे पूरी तरह कम्फर्टेबल महसूस नहीं कर रहे हैं, तो उसे समय रहते जानना जरूरी है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, शादी से पहले डाउट्स क्लियर करना, शादी के बाद पछताने से हजार गुना बेहतर है। इससे पार्टनर को लगेगा कि आप उनकी फीलिंग्स की कद्र करते हैं।

क्या हम दोनों किसी भी समस्या पर खुलकर बात कर सकते हैं?

पुणे मर्डर केस में सबसे बड़ी कमी कम्युनिकेशन यानी बातचीत की थी। अगर सिया ने अपनी फैमिली या केतन से खुलकर कह दिया होता कि वह सगाई तोड़ना चाहती है, तो शायद आज एक बेगुनाह की जान बच जाती। रिलेशनशिप एक्सपर्ट्स कहते हैं कि लाइफ में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि चाहे कितनी भी बड़ी प्रॉब्लम क्यों न हो, आप दोनों बिना किसी डर या ईगो के आपस में बात कर सकें। अगर बातचीत का रास्ता खुला है, तो हर समस्या का हल मुमकिन है।