Pune TCS Employee Suicide Case : पुणे में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के 48 वर्षीय कर्मचारी ने क्यों की आत्महत्या? TCS कर्मचारी की मौत के पीछे छिपा क्या बड़ा राज! सुसाइड नोट ने खोले कई सवाल?  TCS कंपनी में सुसाइड नोट से क्यों मचा है हड़कंप?

पुणे (महाराष्ट्र): पुणे पुलिस ने महाराष्ट्र के पिंपरी-चिंचवड़ में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के 48 वर्षीय कर्मचारी की आत्महत्या के मामले में जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान अमित अभय ब्राह्मे के रूप में हुई है। पुणे के असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस (ACP) सुधाकर यादव ने ANI को बताया, "TCS कर्मचारी अमित अभय ब्राह्मे ने 9 जून को आत्महत्या की थी, अब उनके सुसाइड नोट के आधार पर, दो TCS कर्मचारियों समेत तीन लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। उन्होंने नोट में मौत की वजह लिखी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पिता ने खोले बेटे की मौत के चौंकाने वाले राज

पुलिस के मुताबिक, यह केस मृतक के 19 वर्षीय बेटे अनीश ब्राह्मे की शिकायत पर 9 जून को दर्ज किया गया। अनीश ने आरोप लगाया कि उनके पिता को लंबे समय से मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा था, उन्हें अपमानित किया गया और उनकी बदनामी की गई, जिस वजह से उन्होंने यह खौफनाक कदम उठाया।

पुलिस ने बताई कंपनी करतूत

  • पुलिस ने बताया कि शिकायत के अनुसार, ब्राह्मे को कथित तौर पर काम में साइडलाइन कर दिया गया था और उनसे अहम प्रोजेक्ट वापस ले लिए गए थे. परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें बार-बार अपमानित किया गया, इस्तीफा देने के लिए दबाव डाला गया और उनके काम को लेकर खराब मूल्यांकन की धमकी दी गई।
  • दफ्तर से जुड़े इन आरोपों के अलावा, परिवार ने एक कर्मचारी पर ब्राह्मे के खिलाफ झूठी आपराधिक शिकायतें दर्ज कराने और कानूनी नोटिस भेजने का भी आरोप लगाया है, जिससे उन्हें और ज्यादा मानसिक तनाव हुआ. शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया है कि कंपनी में ब्राह्मे के बारे में अपमानजनक बातें फैलाई गईं. एक कर्मचारी ने तो कथित तौर पर ब्राह्मे को बदनाम करने के लिए TCS को एक ईमेल भी भेजा था.
  • पुलिस अधिकारियों ने पुष्टि की है कि जांच शुरू हो गई है और इस सिलसिले में संबंधित लोगों के बयान दर्ज किए जाएंगे.

कर्मचारी की मौत पर TCS कंपनी ने क्या कहा…

इन आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए, TCS ने एक बयान जारी कर अपने कर्मचारी की मौत पर दुख जताया है. कंपनी ने कहा, "हम अपने सहकर्मी अमित ब्राह्मे के दुखद निधन से बहुत दुखी हैं. इस बेहद मुश्किल समय में हमारी हार्दिक संवेदनाएं उनके परिवार और प्रियजनों के साथ हैं. हमारे कर्मचारियों की भलाई हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण है और हम शोक संतप्त परिवार को हर संभव सहायता दे रहे हैं. हमने दो कर्मचारियों के खिलाफ लगे आरोपों पर भी ध्यान दिया है और तथ्यों का पता लगा रहे हैं। संबंधित अधिकारियों को उनकी जांच में पूरा सहयोग दिया जा रहा है. चूंकि यह एक जारी प्रक्रिया है, इसलिए इस स्तर पर हमारे लिए और कोई टिप्पणी करना उचित नहीं होगा. हम सभी कर्मचारियों के लिए एक सम्मानजनक, सहायक और समावेशी कार्यस्थल बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।