राहुल गांधी ने बताया कि उनके माता-पिता की पहली मुलाकात ब्रिटेन के कैम्ब्रिज स्थित वर्सिटी रेस्टोरेंट में हुई थी। परिवार में इस मुलाकात की कहानी कई बार सुनने को मिली थी। ऐसे में जब राहुल कई साल बाद कैम्ब्रिज पहुंचे तो उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड को उसी रेस्टोरेंट में ले जाने का फैसला किया।
राहुल गांधी की शादी और उनकी गर्लफ्रेंड को लेकर अक्सर सवाल उठते रहे हैं। अब राहुल ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा सार्वजनिक मंच पर सुनाया है। उन्होंने बताया कि कैम्ब्रिज में वह अपनी गर्लफ्रेंड को उस रेस्टोरेंट में लेकर गए थे, जहां उनके माता-पिता राजीव गांधी और सोनिया गांधी पहली बार मिले थे।
राहुल की बात पर शरमा गईं मां सोनिया
राहुल की यह बात सुनकर सामने बैठीं सोनिया गांधी पहले मुस्कुराईं और फिर हल्के से शरमाती नजर आईं।कार्यक्रम में राहुल ने गर्लफ्रेंड के साथ बिताए उस पल को मजेदार अंदाज में याद किया। जब उनसे पूछा गया कि वह लड़की अब कहां है, तो राहुल ने जवाब दिया कि अब वह उनकी दोस्त हैं।










