Rajasthan Board 10th Result 2026 Topper List : राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। अजमेर बोर्ड के इतिहास में ये पहला मौका है, जब मार्च में (12वीं से पहले 10वीं का परिणाम जारी कर दिया है) रिजल्ट आया है।
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर (rajasthan board 10th result ajmer) RBSE ने आज 20 मार्च बुधवार को 10वीं की बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट जारी कर दिया है। राज्य सरकार के शिक्षामंत्री मदन दिलावर ने अजमेर पहुंचकर परिणाम का ऐलान किया। बता दें कि इस बार फिर दसवीं के रिजल्ट में बेटियों ने बाजी मारते हुए 94.90% पास हुई हैं। जबकि लड़कों का 93.63 सफल हुए हैं। वहीं साल 2026 का यह परिणाम कुल मिलाकर 94.23 प्रतिशत रहा। जो पिछले साल से 1.17 प्रतिशत अधिक है। आइए जानते हैं कौन हैं टॉपर?
राजस्थान 10वीं बोर्ड के ये 3 टॉपर
- राजस्थान के झालावाड़ जिले में मनोहरथाना के आदर्श विद्या मंदिर स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा कनिका शर्मा ने राजस्थान 10वीं बोर्ड एग्जाम में टॉप किया है। जिन्होंने 99 प्रतिशत अंक लाकर इतिहास रच दिया।
जयपुर के मोहित के 100 में 100 नंबर
- दूसरे नंबर पर जयपुर के इंद्र प्रताप सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र मोहित गंगवाल हैं। जिन्होंने दसवीं बोर्ड में 98.17% अंक हासिल कर सेकंड रैंक हासिल की है। सबसे बड़ी बात यह है कि मोहित गणित में 100 में से 100 नंबर लेकर आए हैं। बता दें कि मोहित के परिवार ने जब यह परिणाम देखा तो खुशी से नाचने लगा। वहीं घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
श्रीगंगानगर की रिया राजस्थान 10वीं बोर्ड की तीसरी टॉपर
वहीं राजस्थान 10वीं बोर्ड के परिणामों में श्रीगंगानगर जिले के रायसिंहनगर की रहने वाली छात्रा रिया ने भी कमाल किया है। वह 10वीं बोर्ड में 97.67 प्रतिशत अंक हासिल कर तीसरे नंबर की टॉपर बनी हैं। रिया माता गुजरी गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल की स्टूडेंट हैं।
पहली बार जब 12वीं से पहले आया 10वीं का रिजल्ट
बता दें कि राजस्थान के इतिहास में यह पहली बार हुआ है जब 10वीं का रिजल्ट 12वीं के रिजल्ट से पहले जारी हुआ है। राज्य सरकार और शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने एजुकेशन विभाग को इसकी बधाई दी हैं। वहीं रिजल्ट पहले लाने पर बोर्ड के कर्मचारियों का कहना है कि राज्य सरकार की ओर से एक अप्रैल से नया सत्र शुरू करने के निर्देश गए थे। इसलिए हमारी टीम ने दिन रात मेहनत करके समय से पहले रिजल्ट जारी कर दिया। ताकि बच्चों को नए प्रवेश में समय मिल सके और परेशानी नहीं हो।


