Anti Suicide Fan: अब हॉस्टल में लगेंगे खास पंखे? जानिए कैसे बचाएंगे छात्रों की जान

गुजरात के सूरत की वीर नर्मद दक्षिण गुजरात यूनिवर्सिटी (VNSGU) ने छात्रों की सुरक्षा के लिए बड़ा कदम उठाया है। यूनिवर्सिटी के नौ हॉस्टल में 388 एंटी सुसाइड सीलिंग फैन लगाए गए हैं। इनमें पांच लड़कियों के हॉस्टल और चार लड़कों के हॉस्टल शामिल हैं।

Share this Video

यूनिवर्सिटी के मुताबिक, लड़कियों के हॉस्टल में 170 और लड़कों के हॉस्टल में 218 खास पंखे लगाए गए हैं। इन पंखों में स्प्रिंग पर आधारित सेफ्टी मैकेनिज्म है। तय सीमा से ज्यादा वजन पड़ने पर पंखा नीचे की ओर झुक जाता है और बिजली की सप्लाई कट जाती है।

आखिर क्या है एंटी सुसाइड फैन की खासियत? ये सामान्य पंखों से कैसे अलग हैं? और छात्रों की सुरक्षा के लिए यूनिवर्सिटी ने क्या कदम उठाया है? जानिए इस वीडियो में।

Related Video