Rajasthan Board RBSE 10th Result 2026 Declared : राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 (RBSE 10th Result 2026 Out) ने 24 मार्च बुधवार को 10वीं का रिजल्ट  जारी कर दिया गया है। इस साल का यह परिणाम 94.23% रहा  है। इस बार भी लड़कों से ज्यादा लड़कियां पास हुई हैं।

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने आज 24 मार्च, 2026 कक्षा 10वीं बोर्ड के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस मौके पर भजनलाल शर्मा सरकार के शिक्षा मंत्री एजुएकेशन बोर्ड यानि अजमेर में मौजूद रहे। शिक्षा विभाग ने करीब 1 बजे मिनिस्टर साहब की मौजूदगी में रिजल्ट की आधिकारिक ऐलान किया। बता दें कि वैसे तो राजस्थान बोर्ड छात्रों का मनोबल कम न हो इसलिए टॉर्पस लिस्ट नहीं जारी करता है। लेकिन फिर भी स्टूडेंट्स ने बोर्ड परीक्षा में रिकॉर्ड नंबर हासिल किए हैं। इन्हीं में से एक हैं झालावाड़ की कनिका शर्मा जो 10वीं बोर्ड में टॉपर बनी हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

झालावाड़- कनिका शर्मा को मिले 99 प्रतिशत अंक

कनिका शर्मा मूल रुप से राजस्थान के झालावाड़ के मनोहरथाना की रहने वाली हैं। जो आदर्श विद्या मंदिर स्कूल की छात्रा हैं। कनिका ने कमाल करते हुए 10वीं बोर्ड एग्जाम में 99 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। कुल मिलाकर बात की जाए तो छात्रा को 600 में से 594 नंबर मिले हैं। संस्कृत में 100 में 100, अंग्रेजी में 98 और बाकी सभी विषयों में 99 नंबर हासिल किए हैं।

LIC एजेंट की बेटी हैं राजस्थान 10वीं बोर्ड की टॉपर कनिका

बता दें राजस्थान 10वीं बोर्ड के परिणामों में प्रदेश टॉपर बनीं कनिका शर्मा एक सामान्य परिवार से आती हैं। उनके पिता नवनीत कुमार शर्मा एलआईसी (भरतीय जीवन बीमा निगम) में एजेंट हैं। वहीं उनकी मां सरिता शर्मा सरकारी टीचर हैं। लेकिन वह राजस्थान में नहीं, मध्य प्रदेश के शिक्षा विभाग में कार्यरत हैं।

इस बार फिर बेटियों ने मारी बाजी

बता दें कि इस साल बोर्ड की परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू हुई थीं। करीब 10.68 लाख स्टूडेंट्स ने 10वीं बोर्ड की परीक्षा दी थी। जिसमें करीब 94.23 प्रतिशत छात्र-छत्राएं सफल हुए हैं। जो पिछले साल से 1.17 प्रतिशत अधिक है। इस बार भी बेटियों ने बाजी मारी है। जहां 94.90% पास हुई हैं। वहीं लड़कों का का यह परिणाम 93.63 रहा।