CM योगी की एक पहल से बदली लाखों की किस्मत, तो रामपुर के DM ने जीत लिया दिल
CM Yogi Adityanath janta Darshan : सीएम योगी के विजन से रामपुर का जनता दर्शन राहत केंद्र बना है। डीएम की पहल से 3 माह में 90 अंत्योदय व 147 आयुष्मान कार्ड जारी हुए। इससे गरीबों को तत्काल इलाज और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है।

सरकारी योजनाओं के साथ संवेदनशील प्रशासनिक इच्छाशक्ति जुड़ जाए तो वे ज़िंदगी बचाने और जरूरतमंदों के चेहरे पर खुशहाली का जरिया बन जाती हैं। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इसी विजन को जमीन पर उतारने के लिए रामपुर जिला प्रशासन ने जनता दर्शन में अनूठी पहल शुरू की, जो पूरे प्रदेश के लिए एक मिसाल बन कर सामने आयी है। रामपुर ऐसा जिला बन गया है, जहां जनता दर्शन में न केवल आयुष्मान कार्ड बनाकर फरियादियों की गंभीर बीमारी का इलाज करवाया जा रहा, बल्कि उनकी पात्रता को चिह्नित कर अंत्योदय कार्ड बनवाकर योगी सरकार की सभी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। डीएम रामपुर अजय कुमार द्विवेदी की अनूठी पहल ने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े जरूरतमंदों के जीवन में उम्मीदों की रोशनी भर दी है, जो दर्शाता है कि प्रशासन चाहे तो बदलाव संभव है।
जनता दर्शन केवल शिकायत सुनने का मंच नहीं
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन के अनुरूप रामपुर में सुबह 10 से 12 बजे तक कलेक्ट्रेट परिसर में होने वाला जनता दर्शन अब केवल शिकायत सुनने का मंच नहीं, बल्कि पीड़ितों के लिए जीवनदायिनी राहत का केंद्र बन चुका है। गंभीर बीमारियों से जूझते, गरीबी के बोझ तले दबे लोग जब सरकारी मदद की आस लेकर यहां आते हैं, तो उन्हें आश्वासन नहीं, बल्कि तत्काल समाधान मिलता है। डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने एक अभिनव व्यवस्था लागू की है। इसके तहत जिलाधिकारी कार्यालय में जनता दर्शन में जिला अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सकों द्वारा पीड़ित व्यक्ति की जांच की जाती है। इसके बाद गंभीर रोग से पीड़ित व्यक्तियों के दस्तावेजों की जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा जांच की जाती है।
पात्रता सुनिश्चित होने पर महज 7 दिनों के अंदर अंत्योदय कार्ड के साथ ही इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड उपलब्ध कराया जाता है। इतना ही नहीं, कई मामलों में यह प्रक्रिया 3-4 दिनों में ही पूरी कर दी जा रही है। जिलाधिकारी की अनूठी पहल से इलाज के अभाव में मायूस लोग आयुष्मान कार्ड हाथ में लेकर मुस्कुराने लगते हैं। किसी को कैंसर के इलाज की जरूरत थी, तो कोई किडनी या गंभीर हृदय रोग से पीड़ित था। इलाज के लिए दर-दर भटकने के बाद जब प्रशासन ने न सिर्फ आयुष्मान कार्ड बनवाया, बल्कि राशन, आवास और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ भी दिलाया, तो पीड़ितों की आंखें नम हो उठीं।
योगी सरकार के विजन से हर व्यक्ति तक पहुंच रहीं सरकारी योजनाएं
रामपुर जिलाधिकारी की पहल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की गरीब-कल्याण केंद्रित शासन नीति का जीवंत उदाहरण है। योगी सरकार का उद्देश्य केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र व्यक्ति इलाज, भोजन और सम्मानजनक जीवन से वंचित न रहे। रामपुर में डीएम अजय कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में यही संकल्प साकार होता दिख रहा है।
जब रामपुर के युवक ने बताई अपनी पीड़ा
मैं गंभीर बीमारी से पीड़ित हूं और इलाज के लिए पैसे नहीं हैं। अपनी समस्या लेकर डीएम रामपुर के जनता दर्शन में आया था। उन्होंने हमारी समस्या सुनी और अंत्योदय के साथ आयुष्मान कार्ड भी बनवाया। वर्तमान में मेरा इलाज चल रहा है। सरकारी योजना का लाभ मिलने से हमारे परिवार को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की संवेदनशील पहल और रामपुर जिला प्रशासन की तत्परता से हमें समय पर मदद मिली। इसके लिए हम हृदय से धन्यवाद देते हैं।” मोहम्मद चमन, फरियादी
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

