Rasik Dulari Sharan Video : वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण के सुसाइड को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। इसी बीच मौत से पहले उनका तीसरा वीडियो सामने आया है। जिसमें रसिक दुलारी सीढ़ियों से छत पर जाते हुए दिख रहे हैं। लेकिन उनके कपड़ों में खून लगा था।

मथुरा (उत्तर प्रदेश). वृंदावन में संत प्रेमानंद के शिष्य रसिक दुलारी शरण की मौत से जुड़ा एक और वीडियो सामने आया है। यह तीसरा वीडियो बताया जा रहा है। 33 सेकंड के इस वीडियो में रसिक दुलारी सीढ़ियों से छत की ओर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनके कपड़ों पर खून के निशान भी नजर आ रहे हैं।

रसिक दुलारी शरण की उम्र 25 साल थी। उन्होंने 25 सितंबर की सुबह केली कुंज ट्रस्ट की बिल्डिंग की चौथी मंजिल से कूदकर जान दे दी थी। 26 सितंबर को यमुना किनारे उनका अंतिम संस्कार किया गया था। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और केली कुंज आश्रम से जुड़े 30 से ज्यादा लोगों से पूछताछ कर चुकी है।

Scroll to load tweet…

तीसरे VIDEO में सीढ़ियों से छत पर जाते दिखे

  • 5 अक्टूबर को सामने आए तीसरे वीडियो में रसिक दुलारी शरण सफेद धोती और सफेद बंडी पहने दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने शरीर पर पीले रंग की चादर डाल रखी है।
  • वीडियो में वह सीढ़ियों से ऊपर छत की तरफ जाते नजर आ रहे हैं। उनकी धोती पर खून के निशान दिखाई दे रहे हैं। सीढ़ियां चढ़ते समय उनके चलने के तरीके से ऐसा लग रहा है कि उन्हें कुछ परेशानी हो रही थी।
  • बताया जा रहा है कि यह वीडियो आत्महत्या से कुछ समय पहले का है। हालांकि, वीडियो सामने आने के बाद भी इस बात की पूरी स्थिति पुलिस जांच के बाद ही साफ हो सकेगी।

27 सितंबर को सामने आया था पहला VIDEO

रसिक दुलारी शरण की मौत से जुड़ा पहला वीडियो 27 सितंबर को सामने आया था। इसमें वह बिल्डिंग से नीचे गिरते दिखाई दे रहे थे। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई थी। वीडियो में कुछ लोग घटना के बाद मौके की तरफ आते भी दिखाई दिए थे।

Scroll to load tweet…

दूसरे VIDEO में बाउंड्री वॉल पर बैठे दिखे थे

3 अक्टूबर को सामने आए दूसरे वीडियो में रसिक दुलारी शरण छत की बाउंड्री वॉल के पास बैठे दिखाई दिए थे। कुछ सेकंड बाद वह फर्श पर लेटते हैं और फिर अचानक उठकर बाउंड्री से नीचे छलांग लगा देते हैं। उनके नीचे गिरने के बाद आवाज सुनकर एक अन्य शिष्य छत पर पहुंचता है और नीचे की तरफ झांकता हुआ दिखाई देता है।

पुलिस कर रही मामले की जांच

  • रसिक दुलारी शरण की मौत के बाद पुलिस अलग-अलग पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। केली कुंज आश्रम से जुड़े 30 से ज्यादा लोगों से पूछताछ की जा चुकी है।
  • अब तीसरा वीडियो सामने आने के बाद पुलिस इन सभी वीडियो को जांच का हिस्सा बनाकर घटना से पहले की पूरी स्थिति समझने की कोशिश कर रही है। मौत की असली वजह और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं का पता पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।
Scroll to load tweet…