MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • News
  • Rehan Vadra: बीकानेर हाउस में ऐसा क्या हुआ कि रेहान को हटानी पड़ीं 70+ तस्वीरें? भड़की प्रियंका गांधी

Rehan Vadra: बीकानेर हाउस में ऐसा क्या हुआ कि रेहान को हटानी पड़ीं 70+ तस्वीरें? भड़की प्रियंका गांधी

Rehan Vadra Photo Exhibition: दिल्ली के बीकानेर हाउस में प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा की सोलो फोटो एग्जिबिशन से 70 से अधिक तस्वीरें हटाई गईं। जानिए क्यों मचा है राजनीतिक और कला जगत में बवाल और क्या बोले रेहान वाड्रा।

3 Min read
Author : Surya Prakash Tripathi
Published : Oct 22 2026, 08:46 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
Rehan Vadra Photo Exhibition: प्रियंका गांधी के बेटे बोले  तिरंगे की फोटो नहीं हटाऊंगा
Image Credit : INSTAGRAM/@RAIHANRVADRA; BIKANER HOUSE

Rehan Vadra Photo Exhibition: प्रियंका गांधी के बेटे बोले- तिरंगे की फोटो नहीं हटाऊंगा

Rehan Vadra Photo Exhibition: दिल्ली के मशहूर बीकानेर हाउस में आयोजित एक फोटो प्रदर्शनी को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा की सोलो फोटो एग्जिबिशन ‘नो आइडिया इज फाइनल’ से 70 से ज्यादा तस्वीरें अचानक हटा दी गईं। यह कार्रवाई प्रदर्शनी के आधिकारिक उद्घाटन से ठीक कुछ घंटे पहले की गई, जिसके बाद कला और राजनीति के गलियारों में बहस छिड़ गई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
26
एन वक्त पर मिला अल्टीमेटम, प्रदर्शनी का बदला रूप
Image Credit : X

एन वक्त पर मिला अल्टीमेटम, प्रदर्शनी का बदला रूप

  • रेहान वाड्रा के मुताबिक, उन्हें बुधवार दोपहर करीब 3:30 बजे प्रशासन की तरफ से अल्टीमेटम दिया गया।
  • उनसे कहा गया कि अगर शाम 5 बजे तक प्रदर्शनों से जुड़ी तस्वीरें नहीं हटाई गईं, तो पूरी प्रदर्शनी को ही रद्द कर दिया जाएगा।
  • प्रदर्शनी में शुरुआत में 100 से ज्यादा तस्वीरें रखी गई थीं, लेकिन इस कार्रवाई के बाद अब दीवार पर केवल 40 के आसपास फोटो ही बची हैं।
  • बीकानेर हाउस प्रबंधन ने 'मौजूदा राजनीतिक माहौल' का हवाला देकर इन तस्वीरों पर आपत्ति जताई थी, जबकि रेहान का कहना है कि पूरा लेआउट पहले ही पास कराया गया था।

Related Articles

Related image1
Israel-Iran War: ईरान पर हमले से क्यों पीछे हटे इज़राइल-ट्रंप? सामने आई बड़ी वजह
Related image2
CJP Protest: जंतर-मंतर विवाद में दास और रंका को किस शर्त पर मिली जमानत? क्यों देना पड़ा लिखित वचन?
36
Rehan Vadra Exhibition: 100 से घटकर करीब 40 तस्वीरें बचीं
Image Credit : X

Rehan Vadra Exhibition: 100 से घटकर करीब 40 तस्वीरें बचीं

  • रेहान की प्रदर्शनी का प्रीव्यू बुधवार को हुआ, जबकि यह गुरुवार से आम दर्शकों के लिए खुलेगी।
  • बीकानेर हाउस की ओर से इस मामले पर अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
  • रेहान के मुताबिक, प्रदर्शनी का प्रस्ताव और पूरा लेआउट पहले ही प्रबंधन को दिया जा चुका था।
46
'सेंसरशिप बर्दाश्त नहीं, तिरंगे की फोटो नहीं हटाऊंगा'
Image Credit : X

'सेंसरशिप बर्दाश्त नहीं, तिरंगे की फोटो नहीं हटाऊंगा'

  • हटाई गई ज्यादातर तस्वीरें पिछले छह महीनों के दौरान दिल्ली में हुए विरोध प्रदर्शनों की थीं।
  • इन तस्वीरों में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच का तनाव, हिरासत के दृश्य और एक तस्वीर में राहुल गांधी भी नजर आ रहे थे। ये प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और मतदाता सूची के पुनरीक्षण (SIR) के खिलाफ थे।
  • रेहान का कहना है कि ये सिर्फ एक कलात्मक दस्तावेज थीं, जिनमें कोई सीधा राजनीतिक संदेश नहीं था। उन्होंने साफ कहा कि वे राष्ट्रीय ध्वज यानी तिरंगे की तस्वीर को बिल्कुल नहीं हटाएंगे।
56
Delhi Protest Photos: 'इन तस्वीरों में कोई राजनीतिक संदेश नहीं'
Image Credit : X

Delhi Protest Photos: 'इन तस्वीरों में कोई राजनीतिक संदेश नहीं'

  • रेहान ने कहा कि तस्वीरें पिछले छह महीनों में दिल्ली में हुए विरोध प्रदर्शनों का दस्तावेज हैं। उनका दावा है कि इनमें किसी राजनीतिक दल या व्यक्ति के खिलाफ कोई टिप्पणी नहीं थी।
  • तस्वीरों में पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेने के दृश्य हैं।
  • कई तस्वीरों में प्रदर्शनों के दौरान तनावपूर्ण माहौल दर्ज किया गया है।
  • एक तस्वीर में राहुल गांधी भी प्रदर्शनकारियों के बीच नजर आते हैं।
  • रेहान ने कहा कि कलाकारों के काम को सेंसर किया जा रहा है।
  • उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर प्रशासन किस बात से डर रहा है और यहां तक कि तिरंगे की तस्वीर हटाने की बात क्यों कही गई।
66
प्रियंका गांधी का तीखा हमला: 'देश में लोकतंत्र अब नाम का बचा है'
Image Credit : X

प्रियंका गांधी का तीखा हमला: 'देश में लोकतंत्र अब नाम का बचा है'

इस पूरे घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रियंका गांधी वाड्रा ने इसे हास्यास्पद और तानाशाही करार दिया। उन्होंने कहा कि देश में युवाओं और कलाकारों की स्वतंत्र आवाज को दबाने का काम किया जा रहा है। प्रियंका के मुताबिक, इन फोटो में किसी के खिलाफ अपमानजनक बात नहीं थी, फिर भी ऐसा कदम उठाना दर्शाता है कि आज कला पर किस तरह का दबाव बनाया जा रहा है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

SP
Surya Prakash Tripathi
सूर्य प्रकाश त्रिपाठी। 20 जुलाई 2003 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत। कुल 22 साल का अनुभव। 19 फरवरी 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में परास्नातक की डिग्री के साथ इन्होंने डबल MA LLB भी किया हुआ है। इन्होंने क्राइम, धर्म और राजनीति के साथ सामाजिक मुद्दों पर लिखने की रुचि है। हिंदी दैनिक आज, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, अमर उजाला, दैनिक भास्कर डिजिटल (DB DIGITAL) जैसे मीडिया संस्थानों में भी सूर्या सेवाएं दे चुके हैं।
राष्ट्रीय समाचार
राजस्थान समाचार
राहुल गांधी
 

Gold & Metal Rates

Loading rates…

All cities ›
Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
अग्निवीरों की निकल पड़ी! अब 25 नहीं, 75% जवानों को मिलेगा सेना में जाने का मौका
Recommended image2
दिवाली-छठ पर छुट्टी भूल जाइए! CM योगी के एक आदेश से सरकारी कर्मचारियों में मची हलचल
Recommended image3
Aber Kawas: कौन हैं अबर कवास? न्यूयॉर्क स्टेट सीनेट चुनाव जीतने वाली पहली फिलिस्तीनी-अमेरिकी महिला
Recommended image4
ट्रंप ने जिसे कहा 'जिहादी' उसी अब्दुल ने दिया धोबीपछाड़, क्यों कहा-टैक्स का पैसा बम गिराने के लिए नहीं
Recommended image5
Now Playing
Gujarat Bomb Threat: जेलों को बम से उड़ाने की धमकी वाला Email, Vadodara में क्या मिला?
Related Stories
Recommended image1
Israel-Iran War: ईरान पर हमले से क्यों पीछे हटे इज़राइल-ट्रंप? सामने आई बड़ी वजह
Recommended image2
CJP Protest: जंतर-मंतर विवाद में दास और रंका को किस शर्त पर मिली जमानत? क्यों देना पड़ा लिखित वचन?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved