Sagar Poisonous Liquor News : मध्य प्रदेश के सागर जिले में जहरीली शराब से मातम पसरा हुआ है। बंडा और शाहगड़ इलाके में इस जहर को पीने से अब तक 28 मौते हो चुकी हैं। वहीं अब प्रदेश की मोहन यादव सरकार अब एक्शन में आई है। बुलडोजर से आरोपियों के घर गिराए जा रहे हैं।
बंडा-शाहगढ़ इलाके में जहरीली शराब से मरने वालों की संख्या 28 हो गई है। लेकिन प्रशासन अब तक 15 मौतों की पुष्टि कर रहा है। वहीं दर्जनों मरीजों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। इसी बीच मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश के बाद आज गुरुवार को शारबकांड मामले पर बड़ा एक्शन हुआ। जहरीली शराब के मुख्य आरोपियों पर एक्शन 5 ठिकानों पर बुलडोजर कार्रवाई की गई। देखते ही देखते उनके घर को ढहा दिया गया।
करणी सेना के अध्यक्ष के घर पर भी चला बुलडोजर
दरअसल, सागर जिला प्रशासन ने बंडा के कई आरोपियों के मकानों यानि अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया गया। खासकर करणी सेना के संभागीय अध्यक्ष चंद्रभान सिंह राजपूत उर्फ चंदू के घर को गिराया गया। देखते ही देखते एक साथ कुछ देर में उसके गोदाम और मकान को ध्वस्थ कर दिया गया। प्रशासन और बंडा नगर पालिका की टीम संयुक्त रूप से कार्रवाई कर रही है। प्रशासन के साथ बंडा नगर पालिका की टीम भी इस कार्रवाई में लगी हुई है।
3 JCB गिरा रहीं अवैध निर्माण
मौके पर किसी तरह की कोई गड़बड़ी नहीं हो, इसलिए पूरे की पुलिस और फोर्स मौके पर तैनात है। साथ ही कलेक्टर एसपी और एसडीएम भी मौके पर मौजूद हैं। प्रशासन के निर्देश पर मौके पर 3 JCB अवैध निर्माण गिराने में जुटी हुई हैं। सागर के सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (SP) अनुराग सुजानिया ने बताया कि इस मामले में 30 आरोपियों के नाम सामने आए हैं, जिनमें से 16 को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। बाकी आरोपियों को पकड़ने की कोशिशें जारी हैं। वहीं अवैध शराब सप्लाई के नेटवर्क को लेकर एक बड़ी जांच शुरू हो गई है। पुलिस उस शराब के सोर्स और डिस्ट्रिब्यूशन चेन का पता लगा रही है, जिसे पीकर लोगों की जान गई।


