MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • News
  • 7 मौतों के बाद खुली दिल्ली के PG की पोल! सत्य निकेतन हादसे की 5 सबसे बड़ी वजह

7 मौतों के बाद खुली दिल्ली के PG की पोल! सत्य निकेतन हादसे की 5 सबसे बड़ी वजह

Satya Niketan Hostel Collapse: दिल्ली के सत्य निकेतन में PG की 5 मंजिला इमारत गिरने से 7 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हुए। हादसे के बाद अब सिर्फ रेस्क्यू नहीं, बल्कि यह सवाल भी उठ रहा है कि आखिर इतनी बड़ी इमारत में सुरक्षा को लेकर क्या हो रहा था?

3 Min read
Author : Ganesh Mishra
Published : Sep 07 2026, 06:04 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
दिल्ली हादसे में सामने आईं 5 बड़ी लापरवाहियां
Image Credit : ANI

दिल्ली हादसे में सामने आईं 5 बड़ी लापरवाहियां

हादसे के बाद बिल्डिंग मालिक हरिराम गुप्ता को गिरफ्तार करने के साथ ही MCD के 5 अधिकारियों को सस्पेंड किया गया। अब जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि इन लापरवाहियों की वजह से हादसा कैसे हुआ। सत्य निकेतन हादसे में सामने आईं 5 बड़ी लापरवाहियां...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
26
1. बेसमेंट में चल रहा था काम
Image Credit : ANI

1. बेसमेंट में चल रहा था काम

- हादसे के समय इमारत के बेसमेंट में काम चल रहा था।

- शुरुआती जांच में इस काम को लेकर सवाल उठे हैं।

- आसपास के लोगों ने बेसमेंट में पानी जमा होने की भी बात कही।

- एक्सपर्ट्स की जांच से यह साफ होगा कि बेसमेंट के काम से इमारत के स्ट्रक्चर पर कितना असर पड़ा।

- इसलिए इसे जांच का बड़ा एंगल माना जा रहा है।

Related Articles

Related image1
Delhi Building Collapse: राजस्थान से पकड़ा गया बिल्डिंग का मालिक हरिराम गुप्ता, अब तक 7 छात्रों की मौत
Related image2
Delhi Tragedy: बेटे का आखिरी वीडियो कॉल याद कर फफक पड़ी मां, सदमे से बेसुध हुई अक्षत की बहन
36
2. इमारत में अतिरिक्त मंजिलों को लेकर सवाल
Image Credit : ANI

2. इमारत में अतिरिक्त मंजिलों को लेकर सवाल

- रिपोर्टों के मुताबिक- बिल्डिंग में समय के साथ अतिरिक्त मंजिलें बनाई गई थीं।

- पांच मंजिला इस इमारत का इस्तेमाल छात्रों के PG के तौर पर हो रहा था।

- अब यह जांच का हिस्सा है कि मंजिलें नियमों के मुताबिक थीं या नहीं।

- MCD ने ऐसी दूसरी इमारतों में भी अवैध निर्माण पर कार्रवाई शुरू करने की बात कही है।

- यानी सवाल सिर्फ इस बिल्डिंग का नहीं, आसपास चल रहे ऐसे निर्माण का भी है।

46
3. पुरानी इमारत की हालत पर ध्यान नहीं दिया गया?
Image Credit : ANI

3. पुरानी इमारत की हालत पर ध्यान नहीं दिया गया?

- रिपोर्टों में इमारत के काफी पुरानी होने की बात सामने आई है।

- कुछ छात्रों और स्थानीय लोगों ने इमारत की हालत खराब होने और दरारों की बात कही।

- ऐसे में सवाल है कि क्या समय पर इसकी स्ट्रक्चरल जांच हुई थी?

- क्या बिल्डिंग में रहने वाले छात्रों को इसकी हालत के बारे में जानकारी थी?

- हादसे के बाद अब ऐसी PG इमारतों की सुरक्षा जांच की मांग तेज हो गई है।

56
4. Emergency Exit और Safety व्यवस्था पर सवाल
Image Credit : ANI

4. Emergency Exit और Safety व्यवस्था पर सवाल

- जांच में इमारत में Emergency Exit नहीं होने की बात सामने आई है।

- पांच मंजिला PG में बड़ी संख्या में छात्र रहते थे।

- ऐसे में आग, बिल्डिंग गिरने या किसी दूसरी इमरजेंसी में बाहर निकलने का सुरक्षित रास्ता बेहद जरूरी होता है।

- हादसे के बाद यह सवाल उठा कि छात्रों की सुरक्षा के लिए जरूरी इंतजाम पहले क्यों नहीं देखे गए।

- अब PG और हॉस्टल की Safety Audit की मांग भी उठ रही है।

66
5. MCD की निगरानी पर भी उठे सवाल
Image Credit : ANI

5. MCD की निगरानी पर भी उठे सवाल

- हादसे के बाद सिर्फ बिल्डिंग मालिक ही सवालों के घेरे में नहीं आया।

- MCD के 5 अधिकारियों को सस्पेंड किया गया है।

- इसका मतलब यह है कि सरकारी निगरानी और जांच की भूमिका भी सवालों में है।

- दिल्ली हाई कोर्ट ने भी MCD की भूमिका और PG की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए हैं।

- अब जांच यह तय करेगी कि किस स्तर पर नियमों की अनदेखी हुई और किसकी जिम्मेदारी बनती है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

GM
Ganesh Mishra
गणेश कुमार मिश्रा। 2009 से पत्रकारिता जगत में एक्टिव हैं। इनके पास 16 साल से ज्यादा का अनुभव। जुलाई, 2019 से एशियानेट न्यूज हिंदी में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर काम कर रहे हैं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री ली है। नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिक्स, बिजनेस, एंटरटेनमेंट और फीचर स्टोरीज में काम करना पसंद। ये राज एक्सप्रेस, दैनिक भास्कर, नई दुनिया (जागरण ग्रुप) जैसे मीडिया संस्थानों में डेस्क और रिपोर्टिंग का काम कर चुके हैं।
दिल्ली समाचार
 

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
पंजाब के फगवाड़ा में क्यों छात्र हुए हिंसक? पुलिस की गाड़ियां फूंकी...दिल्ली-अमृतसर हाईवे जाम
Recommended image2
Now Playing
प्रवेश वर्मा ने युवक को क्यों जड़ा थप्पड़? सड़क पर ऐसा क्या हुआ गुस्से में आ गए मंत्री
Recommended image3
LPU में क्यों मचा बवाल? गेट पर धक्का-मुक्की से लेकर हाईवे जाम तक, जानिए पूरा मामला
Recommended image4
Gadchiroli Floods: गढ़चिरौली में बाढ़ से भयानक तबाही, लोगों को बचाने उतारा गया हेलिकॉप्टर
Recommended image5
दिशा सालियन केस में नया मोड़, पिता ने PM मोदी समेत इन 4 लोगों को लिखी चिट्ठी; क्या है डिमांड
Related Stories
Recommended image1
Delhi Building Collapse: राजस्थान से पकड़ा गया बिल्डिंग का मालिक हरिराम गुप्ता, अब तक 7 छात्रों की मौत
Recommended image2
Delhi Tragedy: बेटे का आखिरी वीडियो कॉल याद कर फफक पड़ी मां, सदमे से बेसुध हुई अक्षत की बहन
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved