जयमाला, मंडप और 7 फेरे तक…10 तस्वीरों में देखें कुलदीप यादव की शादी का खास एलबम
Kuldeep Yadav Wedding Album : इंडियन टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव अब अपनी जिंदगी की सबसे अहम पारी की शुरूआत करने जा रहे हैं। जिसमें उनका हर सुख-दुख में साथ देंगी उनकी पत्नी वंशिका चड्डा, जो दुल्हन बनकर कुलदीप के घर आई हैं।

कुलदीप की हुईं वंशिका
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव शादी के बंधन में बंध गए। उन्होंने अपनी बचपन की दोस्त वंशिका चड्डा के साथ 7 फेरे लेकर अपना जीवन साथी बना लिया है। यह भव्य समारोह शनिवार को उत्तराखंड के मसूरी के आईटीसी सेवॉय होटल सपन्न हुआ। जिसमें किकेट जगत की नामचीन हस्तियां शामिल हुईं।
पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ विवाह
कुलदीप-वंशिका का यह विवाह पूरी तरह पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हुआ, जिसमें सारी रस्में निभाई गईं। सबसे पहले कुलदीप-वंशिका एक दूसरे के हाथ थामे मंच पर पहुंचे। फिर एक-दूसरे को वरमाला पहनाई। जयमाला के बाद रात में मंडप में सात फेरों की रस्म पूरी की गई।
दूल्हा दुल्हन की मुस्कुराहट ने जीता दिल
दूल्हा बने कुलदीप यादव गोल्डन शेरवानी बेहद खूबसूरत लग रहे थे। वहीं दुल्हन बनी वंशिका लाल और गोल्डन जोड़े में एकदम परी की तरह लग रही थीं। साथ ही हैवी ज्वेलरी पहन रखी थी। दोनों के चहरों की मुस्कान इस इवेंट को चार चांद लगा रही थी।
कुलदीप की शादी में पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री
बता दें कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री भी शादी में पहुंचे हुए थे। जिन्होंने कुलदीप और वंशिका को आशीर्वाद दिया। वहीं शादी से पहले कुलदीप यादव ने वीडियो कॉल के जरिए जगद्गुरु रामभद्राचार्य से आशीर्वाद भी लिया।
कुलदीप-वंशिका की शादी का मार्मिक पल
कुलदीप-वंशिका की शादी का यह बेहद मार्मिक पल है। एक तस्वीर में देखिए वंशिका के माता-पिता अपनी बेटी का कन्यादान कर रहे हैं। तो दूसरी फोटोज में दूल्हा दुल्हन एक दूसरे को जममाला पहनाकर अपनी जिंदगी का जीवन साथी चुन रहे हैं।
दूल्हा-दुल्हन ने एक दूसरे को लगाई हल्दी
शादी के दौरान कुलदीप और वंशिका ने खासी मस्ती भी की। इस तस्वीर में देखिए दोनों एक दूसरे को हल्दी लगाते हुए एन्जॉय करते नजर आ रहे हैं। वहीं साथ में भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी संजू सैमसन भी दिखाई दे रहे हैं।
कुलदीप और वंशिका की शादी में पहुंचे कई स्टार
कुलदीप और वंशिका की शादी में कई बड़े क्रिकेट स्टार शामिल हुए, जिनमें सुरेश रैना, मोहम्मद कैफ, रिंकू सिंह, तिलक वर्मा और युजवेंद्र चहल जैसे कई स्टार थामिल थे। इससे पहले शुक्रवार रात आयोजित संगीत और कॉकटेल समारोह रखा गया था, जिसमें सभी ने खूम एन्जॉय किया।
लखनऊ में होगा भव्य रिसेप्शन
बता दें कि कुलदीप और वंशिका की शादी वैसे तो पहले नवंबर 2025 में तय हुई थी, लेकिन टी- वर्ल्ड कप की वजह से तारीख को आगे बढ़ा दिया गया था। अब 17 मार्च को लखनऊ में एक भव्य रिस्पेशन होगा। जिसमें कई बड़े स्टार और राजनीतिक जगत के दिग्गज शामिल हो सकते हैं।
कुलदीप-वंशिका की सगाई
कानपुर के श्याम नगर के रहे वाले बचपन के दोस्त वंशिका और कुलदीप की सगाई 4 जून 2025 को लखनऊ में एक निजी समारोह में हुई थी। जिसके बाद दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिाय पर वायरल हो गईं।
ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न से पढ़ी हैं कुलदीप की दुल्हन
बता दें कि कुलदीप यादव की दुल्हन बनी वंशिका चड्डा मूल रूप से कानपुर की रहने वाली हैं। जो वर्तमान में भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) में कार्यरत हैं। वंशिका ने अपनी स्कूलिंग कानपुर से की, जिसके बाद वह उच्च शिक्षा के लिए ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न चली गईं।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

