CJP Protest: अभी जेल में ही रहेंगे रांका-दास

Share this Video

CJP यानी कॉकरोच जनता पार्टी के नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को फिलहाल जमानत नहीं मिल पाई है। दोनों नेताओं की जमानत याचिकाएं खारिज कर दी गई हैं। इसके बाद उन्हें मंदिर मार्ग पुलिस स्टेशन से वापस जेल ले जाया गया। मामले की अगली सुनवाई 20 अक्टूबर को होगी। दोनों नेताओं की ओर से पेश वकील पुष्प शर्मा ने कानूनी प्रक्रिया पर सवाल उठाए। उनका दावा है कि सुनवाई के दौरान पुलिस पक्ष रांका और दास की कथित कॉल, बयानों और धमकियों से जुड़े सवालों के जवाब में ठोस जानकारी नहीं दे पाया। शर्मा ने आरोप लगाया कि विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट यानी SEM ने आदेश सुनाने में करीब तीन घंटे लगाए और जमानतदारों से भी सवाल किए गए। वकील ने यह भी आरोप लगाया कि जमानतदारों की तस्वीरें मेल नहीं खाने की बात कहकर राहत नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि इस आदेश को चुनौती दी जाएगी और मामला हाईकोर्ट में ले जाया जाएगा।

Related Video