
SHOCKING CLAIMS! होटल के कमरे तक पहुंचे 25 लोग? अंजलि अरोड़ा ने बताई आपबीती
कानपुर के डांडिया इवेंट में आखिर ऐसा क्या हुआ कि अंजलि अरोड़ा (Anjali Arora) को बीच कार्यक्रम से लौटना पड़ा? शुरुआत में चर्चा थी कि ‘कच्चा बादाम’ गाना बजने से एक्ट्रेस नाराज हो गई थीं, लेकिन अब अंजलि ने कई वीडियो जारी कर अपना पक्ष रखा है। अंजलि का दावा है कि कानपुर पहुंचने से लेकर होटल में ठहरने तक कुछ ऐसी परिस्थितियां बनीं, जिनसे उन्हें असुरक्षित महसूस हुआ। उन्होंने होटल के कमरे तक करीब 25 लोगों के पहुंचने और निजता को लेकर भी सवाल उठाए। साथ ही, उन्होंने साफ किया कि उन्हें ‘कच्चा बादाम’ गाने से कोई परेशानी नहीं है। इस विवाद में आयोजकों की शिकायत और अंजलि की सफाई, दोनों चर्चा में हैं। एक्ट्रेस ने आयोजकों से सबूत के साथ अपनी बात रखने को कहा है और बताया कि उनकी लीगल टीम मामले को देख रही है।